News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: माल वाहक पीकप से उनचास पेटी किंग फिशर वियर बरामद, तस्कर फरार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 1, 2021  |  6:58 PM

884 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: माल वाहक पीकप से उनचास पेटी किंग फिशर वियर बरामद, तस्कर फरार!

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । जिले के तरयासुजान पुलिस ने एक माल वाहक पीकप से केला के बीच मे छिपा कर रखी गई उनचास पेटी किंग फिशर वियर,बरामद किया है,लेकिन तस्कर भाग निकले है।

आपके लिए और..- पडरौना में नेक्सा शोरूम पर न्यू बलिनो कार की आगाज,...

जरिये मुखबीर सूचना प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी को मिली कि एक सन्दिग्ध माल वाहक पीकप नहर पुलिया के पास खड़ी है, जिसमे केला लदा है, लेकिन गाड़ी के पास कोई नही है,जो सन्दिग्ध लग रही है। सूचना मिलते ही एसएचओ ने वरिष्ठ उप निरीक्षक रणजीत सिंह बघेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय, हेड कांस्टेबल विजली सिंह,आरक्षी रितेश यादव,अभिषेक राय की टीम बना कर बताये गये स्थान पर भेजा जहाँ एक पीकप सँख्या बीआर 23 सी 2505 खड़ी थी,जहाँ पर कोई दिखाई नही दिया,पीकप पर केला लदा था,जिसको थाना लाया गया,तलाशी के दौरान उसमे केले के बीच मे 49 पेटी किंग फिशर ब्रांड की बियर लोड थी। मुकामी पुलिस सुसंगत धाराओं में दो अज्ञात अभियुक्तो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही में जुटी है।

एसएचओ कपिलदेव चौधरी कहते है!

मुखबिर के सूचना पर यह कामयाबी हाथ आयी है, पकड़ी गई माल वाहक पीकप के सहारे तस्करो तक पुलिस की हाथ पहुँचेगी, किसी कीमत पर थाना क्षेत्र से अबैध कारोबार नही होने दिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…

कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking