News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भाजपा के दो गुटों में मारपीट,चला ईट पत्थर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 21, 2021  |  4:57 PM

1,975 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा के दो गुटों में मारपीट,चला ईट पत्थर
  • एक गुट ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगभग एक घंटे हाईवे किया जाम

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय नगर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का कार्यक्रम पहले से था। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश नेताओं के स्वागत समारोह को लेकर भाजपा के दो गुटों में ही कहासुनी हो गई, लेकिन कार्यक्रम के बाद प्रदेश नेताओं के चले जाने के बाद मारपीट में बदली गई।

आपके लिए और..- एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में...

हाटा नगर में प्रदेश के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को बुथ अध्यक्ष के सम्मेलन में पहुंच कर बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर पहले से तय था। वही दूसरे तरफ उत्तर प्रदेश के भाजपा सरकार के कैविनेट मंत्री अनिल राजभर को नगर में अभय प्रताप राव के घर राजभर समाज के लोगों को सम्मान समारोह में भाग लेन पहुंचना था। शनिवार को कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम स्थल से जाने के बाद भाजपा के एक दुसरे गुट ने आकर पथराव चालू कर दिया। जहां दोनो पक्षो में मारपीट व पत्थर चला। जिससे गुस्साए एक गुट ने दुसरे गुट के लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी मांग को लेकर एक घंटा लगभग हाइवे जाम कर दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार त्रिपाठी, सीओ पीयुषकांत राय व कोतवाली पुलिस के साथ अहिरौली बाजार पुलिस भी मौके पर पहुच गयी। क्षेत्राधिकारी के समझाने व दुसरे गुट के लोगों के बिरुद्व त्वरित कार्यवाही करने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।अभय प्रताप राव ने आधा दर्जन लोगों के नाम से तहरीर दी है।

यहाँ देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीयन
रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीयन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के भुजौली बाजार स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजौली में…

झांसा देकर यौन शोषण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर यौन शोषण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking