Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

कुशीनगर: खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 27, 2023, 5:24 PM IST • अब तक 500 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • खाद्य पदार्थों में तेल,खोवा,मिठाइयों पर विभाग कड़ी नजर रखे-एडीएम
  • विभागीय अधिकारी जागरूकता हेतु चलाएं विशेष अभियान-एडीएम

कुशीनगर। जनपद में नकली अधोमानक एवं मिथ्या छाप औषधियो एवं प्रसाधन सामग्री तथा अपमिश्रित खाद्य पदार्थो के निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम हेतु जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुआ।

बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थों के संदर्भ में आमजन को जागरूक किये जाने हेतु शिविरों का आयोजन अवश्य किये जायें तथा जनपद स्तर पर गठित खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की नियमित बैठक आहूत किया जाय।अपर जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि 90 प्रतिशत बीमारियां खान-पान की गड़बड़ी से होती हैं जिसके प्रति आमजन में जागरूकता/जानकारी के अभाव में होती हैं, उक्त के क्रम में अभिहित अधिकारी द्वारा समय-समय पर समाचार पत्र, प्रिण्ट मीडिया, गोष्ठियों, पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से जागरूक किये जाने का निर्देश दिए , उन्होंने होली त्यौहार के मद्देनजर विभाग को सचेत करते हुए निर्देशित किया कि मजिस्ट्रेटों की तैनाती कराते हुए सघन जांच की कार्यवाही अभी से प्रारम्भ की जाय। उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय सहित कसया व हाटा में सेमिनार का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया जाय, उन्होंने खाद्य तेल, खोवा, मिठाईयों के प्रति विशेष निगरानी किये जाने का निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने खाद्य कारोबार कर्ताओं पर अब तक कि हुई कार्यवाहियों के संदर्भ में जानकारी ली तथा, अर्थ दण्ड लगे बड़े कारोबार कार्यकर्ताओं द्वारा न्यायालय में उपस्थित न होने पर आज ही सभी को नोटिस भिजवाए जाने का निर्देश अभिहित अधिकारी को दिए। बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि एम.डी.एम. के अन्तर्गत खाद्य पदार्थ वितरित किये जाने वाले समस्त विद्यालयों का खाद्य पंजीकरण कराने में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का सहयोग करें, तथा पंजीकरण का रिनिवल कराने हेतु अपने स्तर से सभी सम्बंधित को निर्देशित करें। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत फूड हैण्डलिंग करने वाले स्टोरों की खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से जाॅच करा कर एफ0एस0एस0ए0आई0 लाइसेंस/पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें एवं उनके द्वारा वितरित किये जाने वाले खाद्य पदार्थो की नियमित जाॅच करायें।

Advertisement

कस्तुरबा गाॅधी विद्यालयों मे प्रयुक्त हो रहे खाद्य पदार्थो की नियमित जाॅच करे। समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मिठाई कारोबारकर्ताओं के प्रतिष्ठानों पर ब्रिकी हेतु प्रदर्शित मिठाईयों पर निमार्ण तिथि व उपयोग तिथि का अंकन करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक आयुक्त(खाद्य)II, औषधि निरीक्षक, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति विभाग, मण्डी सचिव नैन तारा सिंह, कुषि विभाग, दुग्ध विकास, जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सहित समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी,उपस्थित रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi