News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पन्द्रह दिनों से मुकदमा दर्ज कराने के लिये चौकी का चक्कर काट रहा है जगलाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 29, 2021  |  3:53 PM

1,034 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पन्द्रह दिनों से मुकदमा दर्ज कराने के लिये चौकी का चक्कर काट रहा है जगलाल
  • पुलिस अधीक्षक, एडीजी को आवेदन पत्र भेज कर न्याय की भीख मांग रहा है पीड़ित
  • चर्चित चौकी बहादुरपुर क्षेत्र का मामला

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनपद के चर्चित बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में अपराधों की अल्पीकरण कर वाह-वही लूटने में मशगूल जबाबदार,आज पन्द्रह दिनों बाद भी धटित चोरी की घटना का मुकदमा दर्ज करना दूर स्थलीय निरीक्षण करना भी मुनासिब नही समझ रही है। पीड़ित आज भी मुकदमा दर्ज कराने के लिये बहादुरपुर चौकी का चक्कर काट रहा है, और यहाँ के जबाबदार के कान में जू तक नही रेंग रहा है,गृह स्वामी पुलिस अधीक्षक सहित एडीजी को आज आवेदन पत्र प्रेषित कर न्याय के भीख की मांग किया है।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

बकौल तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बहादुरपुर खास निवासी जगलाल भारतीय कहते है की उनके घर में रखा रुपया, जेवरात, मोबाईल फोन और घरेलू समान को अज्ञात चोरों ने इस माह के 13/14 की रात्रि में चुरा लिया, साथ ही घर के लोगो के साथ मारपीट कर घायल कर दिये। गृहस्वामी जगलाल भारती पुत्र मंगल भारती के बातो पर यकीन करें तो घर के सभी सदस्य रोजाना की तरह खाना खाकर सो गये , तभी आधी रात्र में जंगला का जाली तोड़कर चार चोर घर में घुसकर समान को निकाल रहे थे । आवाज सुनकर लीलावती पत्नी जगलाल व पूनम पुत्री जगलाल जग गयी। चोर को देखते ही चिल्लाने का प्रयास किया तो चोरो ने डण्डे से लीलावती व पूनम को पिटाई करके चुप रहने के लिए कहकर घर में रखा पूनम के शादी के लिए बीस हजार रुपये नगद और दस थान गहने और दो पेटी और एक अटैची को लेकर भागने लगे। भागते समय जगलाल को भी डण्डे से प्रहार कर निकल लिया । जब सुबह परिजनों ने घर के पश्चिम एक खेत में और नहर की पटरी पर टूटी हुई पेटी और खाली अटैची मिली लेकिन सारा सामान उठा ले गये थे।गृहस्वामी ने बहादुरपुर चौकी पुलिस को घटना के बारे में लिखित तहरीर दिया था। लेकिन आज पन्द्रह दिन गुजर गये चौकी से मात्र दो किलोमीटर की दर तय कर जबाबदार घटना का स्थलीय निरीक्षण तक करना मुनासिब नही समझे। चर्चा है की पीड़ित द्वारा भौकाल बाज सिपाही से न मिलना कार्यवाही को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

यहाँ बताना लाजमी होगा की चौकी का चक्कर काटते -काटते थके हारे गृह स्वामी जगलाल भारतीय कल मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान से मुलाकात कर अपनी आप बीती कहानी सुनाई,तो वही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर,और एडीजी रेंज गोरखपुर को आवेदन पत्र प्रेषित कर न्याय की भीख मांगते हुई मुकदमा पंजीकृत करने की गुहार लगाई है।

बहरहाल चर्चाओ की बातों के साथ एक पीड़िता की वायरल हो रही वीडियो पर अगर हम विश्वास करें तो यहाँ बिना भौकाल बाज सिपाही के रहमो करम के  कुछ संभव नही है। यह चर्चाएं बोलती है।

एसएचओ बोलो

घटना के विषय मे प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिल देव चौधरी ने बताया की हमे इस घटना के बिषय में कल पीड़ित द्वारा जानकारियां उपलब्ध कराई गई है। प्रकरण की जांच करा रहा हु, जांचोपरांत अभियोग पंजीकृत कर न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking