News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार को सात्वना दी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 26, 2022  |  4:48 PM

586 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार को सात्वना दी

कसया/कुशीनगर। पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी आज कुड़वा दिलीप नगर के सिसई में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा जहरीली टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत के मामले में ऊपर से नीचे तक सारे अधिकारी पहुंचे अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई और ना ही कोई सरकार द्वारा पीड़ित परिजनों को कोई आर्थिक सहायता मिला ।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस दौरान श्री त्रिपाठी ने पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता दी और सरकार से 5-5 लाख मुआवजा देने की मांग की। पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि गुड्डू का नाती आरूष उम्र लगभग 5 साल और रसगुल्ला का बेटा समर उम्र 2 वर्ष बेटी मंजना उम्र 6 वर्ष बेटी स्वीटी उम्र 4 वर्ष 23 मार्च को सुबह जहरीली टॉफी खा लिए कुछ ही देर बाद सभी की मौत हो गई पीड़ित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था उनकी हालत को देखकर किसी के भी आंख में आंसू आ जाएगा।।

इस दौरान उन्होंने सीओ कसया को फोन कर कार्यवाही के बारे में जानकारी ली कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लोगों ने बताया कि छानबीन करने गई टीम कुछ लोगों को उठाकर ले गई है और पूछताछ कर रही है प्रशासन जांच करके दोषियों को ऐसी सजा दे की दोबारा ऐसी घटना ना हो गांव वालों का कहना है कि ऐसी घटना 2 साल पहले भी हो चुकी है लोगों को डर है कि पहले की तरह भी इस बार भी इस मामले को दबा न लिया जाए नहीं तो आगे फिर ऐसी घटना घट सकती है।।

इस दौरान ग्राम प्रधान कामोद सिंह ऐनुल हक साहब लाल अल्लाउद्दीन अंसारी प्रभाकर जायसवाल अमरजीत यादव अभिषेक खरवार राज खरवार आदर्श तिवारी सुरेंद्र यादव कृष्णलाल तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking