कसया/कुशीनगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, लोकदल के संस्थापक व किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह की जयंती मनाई गई और उनके बताए मार्ग पर चलकर नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।
नगर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला परिसर स्थित चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर रालोद पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रालोद पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को आगे आकर पहल करनी होगी। नए भारत का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।भगवान दयाल विश्वकर्मा ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने जमींदारी प्रथा का खात्मा, चकबंदी कानून, मंडी समितियोंकी स्थापना किसानों के हित मे किया। संचालन जिलाउपाध्यक्ष राजेन्द्र भारती ने किया।
इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर, शिव कुमार विश्वकर्मा, राजेश कुमार गौतम आदि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…