News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बन्द घरों में चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलाशा चार अंतरराज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 9, 2022  |  8:18 PM

1,167 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बन्द घरों में चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलाशा चार अंतरराज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल, एक अदद लैपटाप, एक अदद डीबीडी, छः मोबाइल फोन व 13160 रुपये नगद तथा दो अदद तमन्चा .315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस तथा दो अदद अवैध चाकू बरामद

कुशीनगर । जनपद के तरयासुजान पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से बंद घरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के चार सदस्यों को दबोचने के साथ चोरी की समानों व नकद रुपये बरामद करने में कामयाबी मिली है। देर शाम मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचन्द कन्नौजिया के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरयासुजान व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बुधवार थाना क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर समऊर रोड से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

बताते चले की विगत कुछ दिनों से जनपद कुशीनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत बन्द घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था जिसको संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों तथा स्वाट टीम को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में बुधवार को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुये चोरी के एक अदद मोटरसाइकिल, एक अदद लैपटाप, एक अदद डीबीडी, छः मोबाइल फोन व 13160 रुपये नगद तथा दो अदद तमन्चा .315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस तथा दो अदद अवैध चाकू बरामद किया गया । इन अभियुक्तो द्वारा थाना तरयासुजान के साथ-साथ जनपद के अन्य थाना क्षेत्रों में भी घरों को चिन्हित कर उन घरों से नकदी व जेवर व अन्य कीमती सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जनपद के थाना तरयासुजान व कसया के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी/लूट की घटनाओं का अनावरण किया गया तथा बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम की कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है जो ऐसे घरो को चिन्हित करता है जहां पर लोग किसी काम से बाहर गये रहते है व उन घरो पर ताला लगा रहता है उन घरो मे रात में घुसकर नकदी आभूषण व अन्य कीमती सामान चुरा लेते है तथा आपस में बाट लेते है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण: मुहम्मद आजाद पुत्र मुहम्मद इश्लाम सा0 सिंहिंया सागर थाना बंजरीया जनपद मोतीहारी पूर्वि चम्पारण (बिहार) ,सद्दाम हुसैन पुत्र अब्दुल रहमान सा0 रामडीहा थाना चकिया जनपद मोतीहारी पूर्वि चम्पारण बिहार , महेश प्रसाद पुत्र ध्रुव प्रसाद निवासी बईसखवा थाना केसरिया जनपद मोतीहारी पूर्वि चम्पारण बिहार , विशाल कुमार पुत्र स्व0 सुदामा प्रसाद सा0 गाधीं नगर थाना टाउन (नगर) जनपद पूर्वि चम्पारण बिहार ।

एसएचओ कपिलदेव चौधरी कहते है: इस गिरफ्तारी व बरामदगी के बिषय में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी का कहना है, की जनपद में बंद घरों में चोरी करने की घटना को गम्भीर लेते हुये पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने सबको एक टास्क दिया था,जिसको अमली जामा पहनाने का काम मेरे द्वारा किया गया। मेरा प्रयास रहता है कि थाना क्षेत्र में अपराध पर हर कीमत पर अंकुश कायम हो,इसके लिये मेरे द्वारा टीम भावना से कार्य कर कामयाबी पायी जाती है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी थाना तरया सुजान ,अमित कुमार शर्मा प्रभारी स्वाट टीम कुशीनगर मय टीम, रणजीत सिंह बघेल चौकी प्रभारी तमकुहीराज , प्रशिक्षु उ0नि0 आशीष सिंह चौकी बहादुरपुर, का0 अतीश कुमार सर्विलांस सेल , का0 सचिन विश्वकर्मा ,का0 धर्मचन्द्र राम,का0 राजीव वर्मा , का0 राकेश कुमार सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking