कुशीनगर। बुधवार को डॉ.राम भरोसा गुप्ता (क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कुशीनगर) के निर्देशन में “आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर ( राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय) कुशीनगर” के तरफ से पंचायत भवन बरवा जंगल मे निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में 65 पुरुष एवं 51 महिला लाभार्थी कुल 116 लाभार्थी आये.
डॉ. सन्तराम मौर्य ने रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव तथा वर्षा रितु में उपयोगी आहार-विहार संबंधी आवश्यक परामर्श देते हुए रोग संबंधित औषधियों का निःशुल्क वितरण किया तथा योग प्रशिक्षक आदित्य कुमार दुबे ने योग के द्वारा कैसे स्वस्थ रहें बताया और आवश्यक योग आसन,प्राणायाम, ध्यान आदि का प्रशिक्षण कराया, शिविर में औषधियों का वितरण फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार शुक्ला ने किया,शिविर में श्री सुरेश चंद मिश्रा (भृत्य) ने अधिकारियों का पूरा सहयोग किया,इस दौरान विवेक चंद्र पाल, श्याम श्रीवास्तव, प्रेम यादव, मंजीत पाठक, अशोक भारती,
धनंजय सिंह पटेल समेत लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…