News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गरीब और असहाय लोगो को दी जाएगी निःशुल्क विधिक सलाह- ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 13, 2023  |  8:05 PM

495 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गरीब और असहाय लोगो को दी जाएगी निःशुल्क विधिक सलाह- ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव

कसया/कुशीनगर। द सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया, कुशीनगर के अध्यक्ष एवं प्रकृति अनाथ आश्रम के प्रदेश विविध सलाहकार एडवोकेट ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि गरीब और असहाय लोगो को निःशुल्क विधिक सलाह व सहयोग दिया जाएगा ।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

एडवोकेट श्री श्रीवास्तव जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बहुत सारे गरीब और असहाय लोग न्यायालयों और कार्यलयों में अपने मुकदमों की पैरवी के लिए दर दर भटकते रहते हैं। प्रकृति अनाथ आश्रम और लोगों के सहयोग से आम गरीब लोगों के मुकदमों की पैरवी निःशुल्क किया जाएगा। किसी की पैरवी पैसे के अभाव में नहीं रुकेगी। इसके लिए प्रत्येक जनपद में मानवीय संवेदना को लेकर समर्पित अधिवक्ताओं को प्रेरित किया जाएगा और टीम गठित की जाएगी जो परेशान गरीबों और असहाय लोगों को न्याय दिलाने में मदद करेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking