News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 14 अक्टूबर से डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन करेंगे-ब्रह्माशंकर त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 26, 2022  |  7:33 AM

1,033 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 14 अक्टूबर से डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन करेंगे-ब्रह्माशंकर त्रिपाठी

कसया/कुशीनगर । कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान को बंद करने की साजिश को देखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी द्वारा कसया आवास पर पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान ऐलान किया कि 14 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे कसया आवास पर सर्वश्री निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ मनोज यादव पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह पूर्व विधान परिषद सदस्य रामअवध यादव पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह समाजवादी नेता नथुनी कुशवाहा समाजवादी नेता विक्रमा यादव विजेंद्र पाल यादव बबलू बाबू पूर्व ब्लाक प्रमुख उदय नारायण गुप्ता पूर्व विधायक कासिम अली समाजवादी नेता मधुर श्याम राय सहित जिले के समस्त सम्मानित समाजवादी साथी कार्यकर्ता पूर्व व निवर्तमान पदाधिकारी गण आम जनता के साथ एकत्रित होकर कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक पैदल जाकर वहीं बैठकर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन का शुरुआत करेंगे और यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक उड़ाने बहाल और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं की जायेंगी उन्होंने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा किसी भी कीमत पर सीमित या रोका नहीं जा सकता सरकार शुरू से ही यह साजिश करती आई है कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चालू ना हो जिसके लिए मेरे द्वारा जनता के समर्थन से कई दिनों तक आंदोलन किया गया तब जाकर सरकार होश में आई और कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जैसे तैसे शुरू कराई।
अब खबर आ रही है कि गोरखपुर में हवाई अड्डा का विस्तार किया जाएगा हमें गोरखपुर के विकास से कोई एतराज नहीं है लेकिन कुशीनगर से उड़ानों को रोका जा रहा है जिससे अरबों रुपए का प्रोजेक्ट जो कि बनकर तैयार है जिसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा किया गया और उस का शिलान्यास खुद मेरे द्वारा किया गया था कुशीनगर से सटे जनपद व उत्तर प्रदेश के राज्य के लाखों लोगों का इसका फायदा मिलता जिसमें अनेकों लोग का रोजगार उपलब्ध होता,लेकिन बीच-बीच में कई बार उड़ानों को शुरू कराया गया कई बार रोका गया।।कुशीनगर के साथ सौतेला व्यवहार कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम सत्ता में रहे या ना रहे जनहित में हमेशा खड़े हैं जनसेवा हमारा प्राथमिकता है।।समाजवादी पार्टी शुरू से ही जनहित के कार्यों के लिए संघर्ष करती रही है और जब जब मौका मिला तमाम जनकल्याण योजनाएं चलाएं जो आज भी जनता के काम आ रही हैं।।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

पूर्व मंत्री ने समस्त सम्मानित जनता से निवेदन किया कि कुशीनगर के सम्मान के लिए आप सभी लोग साथ आए और आंदोलन के माध्यम से कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कराने के लिए आवाज बुलंद करें।।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking