खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके में नारायणी की उफान रविवार को कम होने लगी है। शनिवार को जिस तेज गति से नदी का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ उसके अपेक्षा रविवार को जलस्तर में बहुत कमी देखी गई। नदी का पानी बाढ़ प्रभावित गावों में पहुंचने से पहले अब धीरे- धीरे उतरना शुरु हो गया है।
बाल्मीकि गण्डक बराज में शनिवार की शाम 6 बजे 2 लाख 93 हजार छ: सौ क्यूसेक के बजाय रविवार को सुबह 6 बजे 2 लाख 27 हजार, दोपहर 12 बजे 2 लाख 27 हजार तो सायं 3 बजे 2 लाख 36 हजार क्यूसेक जलस्तर मापी गई। नदी के जलस्तर में कमी को देखते हुए नदी पार बसे शिवपुर, नरायनपुर, बसन्तपुर, हरिहरपुर, मरिचहवा, विशेषरपुर, बालगोविन्द छपरा, बकुलादह, सालिकपुर, महदेवा सहित बाढ़ प्रभावित गावों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…