कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्थली स्थित लोटस निक्को होटल में वाइटल केयर फाउंडेशन के सचिव डॉ अनिल कुमार सिन्हा द्वारा अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के स्वागत के लिए आयोजित विशेष मिलेट लंच आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि मोटे अनाज परम्परागत रूप से हम सभी भोजन में शामिल होता रहा है। जो स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज बहुत ही फायदेमंद है। ज्वार, बाजरा, मक्का आदि के उत्पादन को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को मिलिएंट वर्ष घोषित किया है। डॉ ज्ञान प्रकाश राय ने कहा कि मोटा अनाज हमलोगों का परम्परागत अनाज रहा है। यह न्यूट्रियन्स, विटामिन, पोषक तत्वों से भरपूर है। डायविटीज के मरीज देश में बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। वर्ष 2026 तक संख्या काफी बढ़ जाएगी। इनके सेवन से खतरे कम होगे। डॉ भावना गुप्ता ने कहा कि आज दौर में जंक फूड के वजह से समस्याएं उठ रही है। फाइबर युक्त भोजन पचते है और कैलोरी मिलती है। डॉ वाईके मसद्धेशिय कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने मिलेट खाने पर जोर दिया है। सबका आभार व्यक्त करते हुए आयोजक डॉ सिन्हा ने कहा कि निश्चित रूप में मोटा अनाज फाइबर व कैल्शियम से भरपूर है।
यहां कार्यक्रम रखा है ताकि लोग प्रोत्साहित हों लोटस होटल के प्रबन्धक राजेन्द्र मोहन गुप्ता ने कहा कि होतल में मोटे अनाजों को मेनू में रखूंगा। यूरोपियन काफी पसंद करेंगे। इस दौरान डॉ रामायण सिंह, डॉ केडी सिंह, पूर्व जिला जज संतोष श्रीवास्तव, सतीश राय, अशोक कुमार जैन, डॉ नरेंद्र कुमार सिंह, पीयूष कुमार जैन, राजू मद्धेशिया, पवन गुप्ता, मेघना मणि त्रिपाठी, डॉ भावना गुप्ता आदि शामिल रहे।
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसुनवाई…
पडरौना/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा गौरीबाजार मार्ग पर वाइक सवार टेलर के…