कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के महन्थ अवैद्यनाथ नगर स्थिति श्री राधा कृष्ण इंटर कालेज परिसर में बाबा जयगुरुदेव के अनुयायियों ने सत्संग आयोजित कर शाकाहारी का संदेश दिया।
बाबा जयगुरुदेव संगत द्वारा आयोजित सत्संग में राष्ट्रीय उपदेशक/मुख्य वक्ता राजेश पाल ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि बिना गुरु की कृपा के हरि दर्शन नहीं हो सकता। जीवन में अचार विचार व व्यवहार में सात्विकता जरूरी है तभी जीवन के मुक्ति का मार्ग सरल होगा। इसके लिए शाकाहारी बनें और गुरु का भजन करें। उन्होंने कहा कि मांस, मदिरा का सेवन न करें और जो कर रहे हैं उन्हें सात्विक जीवन जीने के लिए प्रेरित करें। शाकाहारी भोजन से शरीर निरोग रहता है। वक्ताओं ने सभी से शाकाहार जीवन अपनाने की अपील की। श्रद्धालुओं ने बाबा जयगुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की और सामूहिक भजन गान किया। अंत में सबने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संवरू चौधरी, जयकरन गोंड़, संजय सिंह, राजेन्द्र सिंह, केदार यादव, उदयभान, अमरजीत सिंह, जगदीश सिंह, ज्ञानचंद, इंद्रजीत शर्मा, इन्द्रपाल, रामप्रवेश यादव, विनायक यादव, राजकुमार सिंह, अमरनाथ शर्मा, सुनैना देवी, बृहस्पति सिंह, आनंद सिंह, बुन्ना सिंह, फूल बदन यादव, मौलवी अंसारी, शौकत अंसारी, इम्तयाज अंसारी, सुरेश कुशवाहा, नरसिंह, बनारसी सिंह, गोपाल कुशवाहा, कैलाशी देवी, पप्पू यादव, कमलेश कुशवाहा, गुलाब कुशवाहा, सुनीता देवी, नीतू सिंह सहित आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…