News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Police/कुशीनगर: फ़िल्मी अंदाज में लग्जरी गाड़ी से कर रहे थे गांजा की तस्करी! पुलिस ने 09 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर को दबोचे

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 22, 2022  |  4:34 PM

1,153 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police/कुशीनगर: फ़िल्मी अंदाज में लग्जरी गाड़ी से कर रहे थे गांजा की तस्करी! पुलिस ने 09 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर को दबोचे

कुशीनगर। जिले के नेबुआ पुलिस ने आज सुबह ही सुबह एक लग्जरी कार से इक्यावन किग्रा गांजा बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को दबोचने में उस समय कामयाब हुई है जब तस्कर उसे अपने गंतब्य तक पहुचने के फिराक में थे।

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

बता दे,पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पिपरा बुजुर्ग थाना गेट के सामने पिपरा नेबुआ रोड पर सफेद स्कार्पियो नंबर OR-07W9939 से 59 पैकेट में कुल 51 कि0 ग्रा0 अवैध गांजा जो स्टेपनी का टायर फाड़कर व गाड़ी के सभी दरवाजो में छिपा कर रखा गया था साथ ही दो नफर अभियुक्तों प्रेम यादव पुत्र शारदा यादव ग्राम झवटिया पो0 मछाहाँ थाना भितहाँ जिला पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) बिहार , अशोक चौधरी पुत्र सुकदेव चौधरी सेरहवा टोला मुरहवा पो0 व थाना चिऊटहाँ जिला पश्चिमी चम्पारण (बेतिया)बिहार को गिरफ्तार किया है । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में यह हुआ खुलाशा

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि उक्त बरामद गांजा संजय बिन्द पुत्र जगरनाथ बिन्द तथा संदेश बिन्द पुत्र जगरनाथ बिन्द निवासीगण रूपहीटांड थाना भितहाँ जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) के कहने पर उड़ीसा से ला रहे थे। पैसों का भुगतान उपरोक्त द्वारा किसी अन्य माध्यम से किया जाता है। हम लोग मात्र वहाँ गाड़ी लेकर आते-जाते है जिसके बदले में हम लोग को उपरोक्त लोग अच्छा पैसा देते है। इससे पहले भी हम लोग कई बार उडीसा से गांजा लाकर संजय बिन्द और संदेश बिन्द के घर पर पहुँचाये है।

विवरण बरामदगीः

1-51 कि0ग्रा0 अवैध गांजा कीमती लगभग 9 लाख रुपये ।
2- एक अदद स्कर्पियो नं0 OR-07W9939 कीमत लगभग 10 लाख रुपये ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश कुमार उपाध्याय थाना नेबुआ नौरंगिया,उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह ,हे0का0 मानवेन्द्र सिंह,-हे0का0 अखिलेश कुमार,का0 विनोद यादव ,का0 मनोज सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर ।

बहरहाल यहाँ बताना यह लाजमी होगा की नवागत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल को जिला की कमान सम्भालते ही उनकी पुलिस एक्शन मुड़ में कार्यवाही करते हुये लगतार गुड़ वर्क करने में जुटी हुई है। जिसका सीधा श्रेय एसपी कुशीनगर धवल कुमार को जाता है,जिनके नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता बढ़ गयी है। जिसका उदाहरण है जहाँ तीनो में जिला पुलिस ने पशु तस्करों की कमर तोड़ते हुये आज मादक पदार्थ के तस्करो की फन कुचलने में सफल हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहिया बसंतपुर के झझवा टोले का मामला खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking