News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पैसा हड़पने की लालच से आत्महत्या का हाईप्रोफाइल ड्रामा, पुलिस जांच में जुटी!

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 6, 2021  |  6:13 PM

1,057 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पैसा हड़पने की लालच से आत्महत्या का हाईप्रोफाइल ड्रामा, पुलिस जांच में जुटी! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में बजारीपट्टी रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार की दोपहर एक युवक के मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में डुबने की सूचना फैलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना आम होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानवीन के दौरान मामला संदिग्ध दिखने पर एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में पूरा मामला पैसे को लेकर खुदकशी करने का हाईप्रोफाइल ड्रामा व साजिश की ओर इशारा कर रही है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

मंगलवार को खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी के रेलवे क्रासिंग के समीप मुख्य पश्चिमी नहर में एक युवक की डूब जाने की चर्चा आम हो गयी। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच कसया थाना क्षेत्र के एक युवक ने खड्डा पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि हम रास्ते से जा रहे थे तो जहां लड़का डूबा है उसी के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच जांच- पड़ताल में जुट गई। तहसीलदार डा. एस.के राय भी एसडीआरएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंच गये। सुसाइड नोट में खड्डा थाना क्षेत्र के फटकदौना निवासी दिवाकर यादव ने लिखा है कि हमने सोनी इण्टरनेशनल के नाम से बीजा कंसलटेंसी गोरखपुर के गुलरिहा थाने में आफिस बनाकर 18 लोगों से रशिया भेजने के लिए 75000 रूपये कम्पनी के एक लड़की के पास जमा करा लिया हूं। अब उस कार्य के एवज में 1, 50000 लाख की मांग की जा रही है। लिखा है कि अब न उसके द्वारा उन लोगों से अधिक पैसा की मांग हो पाएगी व न ही पैसा लौटा पाऊंगा इस वजह से आत्महत्या कर रहा हूं। इसी बीच एक लड़के ने पुलिस के समक्ष पेश होकर यह बताया कि जब डूबने वाला युवक दिवाकर यादव नहर में छलांग लगाया है तो कसया निवासी युवक मोबाइल से वीडीओ बना रहा था। पुलिस जांच कर ही रही थी कि कथित दिवाकर यादव का काल भी उक्त युवक के मोबाइल पर बजने लगी। मामला संदिग्ध देख पुलिस सूचना देने वाले कसया निवासी उक्त युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ में जुटी हुई है। इस सम्बंध में एस एच ओ आर.के यादव ने बताया कि उक्त युवक पासपोर्ट व बीजा एजेन्ट हैं। क्षेत्र के कुछ लोगों का पैसा हड़पने की योजना बना इस घटना का नाटक रचा। जांच पड़ताल की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking