News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रोजा इफ्तार में देखा गया हिन्दू मुस्लिम एकता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 16, 2022  |  12:32 PM

801 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रोजा इफ्तार में देखा गया हिन्दू मुस्लिम एकता
  • साथी सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर लिए लोग हिस्सा

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के अहिरौली राजा में साथी सेवा समिति के सदस्यों द्वारा हिन्दू मुस्लिम एकता का मिशाल कायम करते हुए शुक्रवार को रमजान माह में रह रहे रोजादारो को रोजा इफ्तार कराया जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गांव के रोजादारो के साथ साथ हिन्दू धर्म के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश के लिए एक साथ दुआ मांगी और कहा कि रमजान के महीने को इबादत का महीना भी कहा जाता है, क्योंकि मुस्लिम समुदाय के लोग इस माह ज्यादातर वक्त कुरान की तिलावत करने और नमाज पढ़ने में गुजार देते हैं.

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

लोग अपने गुनाहों के लिए माफी मांगते हैं और ऊपर वाले से उन्हें सही रास्ते पर चलने की दुआ मांगते हैं. इस महीने में गरीबों का खास ख्याल रखा जाता है और जकात-फितरा के रूप में उन्हें अनाज और पैसा दान किया जाता है. इस्लाम धर्म के मानने वाले लोगों से उम्मीद की जाती है कि वह इस महीने में गरीबों में बढ़-चढ़कर दान करें. रमजान का महीना पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है. इसे मीठी ईद या ईद उल फितर कहा जाता है.

इस दौरान भाजपा नेता सुधीर राव मुस्तफा खान शब्बीर खान प्रबीड पांडेय साहिल अहमद शमसाद खान सत्यप्रकाश राव शिडू मिश्रा मोहसिन खान उर्फ बुलेट राजा खुर्शीद अनवर शरवर अहमद अयूब खान जहांगीर खान जमशेद किशोर निषाद इरफान खान आदि उपस्थित रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking