News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 27, 2023  |  9:43 PM

949 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा बाबू में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री से सैकड़ों लीटर शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री भारी मात्रा में बरामद हुई है, जिसके साथ 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह और प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा बाबू में बंटी बबली शराब का मिनी फैक्ट्री संचालित हो रहा था जिसकी सूचना मुखबिर ने दी, जिस के क्रम में छापेमारी कर वहां से 80 बोतल बेसिक और 200 बोतल पुल व 125 सीसी बंटी बबली भरा हुआ अप मिश्रित शराब व खाली 745 सीसी व बारकोड 2625 का 2 लरक्षा व एक अदद अल्कोहल व 19 अदद बंटी बबली का खाली बोतल 1 किलो नौसादर 5 किलो यूरिया 2 अदद चार पहिया वाहन के साथ लगभग ₹40,000 नगद बरामद हुआ।

साथ ही मामले में लिप्त विजय कुमार मद्धेशिया पुत्र विभूति मद्धेशिया निवासी वार्ड नंबर 2 नरकटिया मोहल्ला पिपराइच थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर, संतोष कुमार सिंह पुत्र राम नारायण सिंह बड़हरा बाबू थाना कप्तानगंज, नवरंग सिंह पुत्र स्वर्गीय दयानंद सिंह बड़हरा बाबू को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान अपराध निरीक्षक धन्जय राय, एस आई राकेश रोशन सिंह,का.विश्वजीत राय,बादल सिंह,किशन सिंह,हे.का.अभिषेक राय, संदीप सिंह अवकारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज सहित स्वाट टीम मौजूद रही

संबंधित खबरें
– हिंदुत्व हमारी पहचान, सनातन संस्कृति से ही राष्ट्र की मजबूती- राजू दास
– हिंदुत्व हमारी पहचान, सनातन संस्कृति से ही राष्ट्र की मजबूती- राजू दास

तमकुहीराज, कुशीनगर। मंगलवार को तमकुहीराज के रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर…

छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत
छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत

हाटा/कुशीनगर ।कोतवाली क्षेत्र के महुवारी के निकट पानी टंकी के पास नहर की पटरी…

3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking