News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एमएलसी चुनाव में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन एवं निर्वाचन कार्य के स्वतंत्र व निष्पक्ष निष्पादन के दृष्टिगत उडनदस्ता टीम गठित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 24, 2022  |  5:27 PM

676 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एमएलसी चुनाव में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन एवं निर्वाचन कार्य के स्वतंत्र व निष्पक्ष निष्पादन के दृष्टिगत उडनदस्ता टीम गठित
  • तहसीलवार नामित किये गए प्रभारी अधिकारी/ कार्यकारी मजिस्ट्रेट

कुशीनगर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस0 राजलिंगम ने उत्तर प्रदेश राज्य की विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के संबंध में 18- देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों के शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, व निष्पक्ष सम्पादन के दृष्टिगत जनपद में अवस्थित प्रत्येक तहसील एवं अपने क्षेत्र के अंतर्गत तत्कालिक प्रभाव से उडनदस्ता टीम गठित किया है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील खडडा हेतु नायब तहसीलदार खडडा कुंदन वर्मा, तहसील पडरौना हेतु नायब तहसीलदार पडरौना अभिषेक कुमार, तहसील तमकुहीराज हेतु नायब तहसीलदार तमकुही राज आशीष रंजन, तहसील कसया हेतु नायब तहसीलदार कसया आशीष कुमार गुप्ता, तहसील हाटा हेतु नायब तहसीलदार हाटा सुनील कुमार सिंह, तहसील कप्तानगंज हेतु रवि कुमार यादव, को प्रभारी अधिकारी/कार्यकारी मजिस्ट्रेट नामित किया है। नामित अधिकारियों के साथ एक-एक पुलिस अधिकारी एवं 03-03 कार्मिक /कांस्टेबल भी नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि उडनदस्ता टीम निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनो और सम्बद्ध शिकायतों के सभी मामलों पर कार्यवाही करेगी। डराने, धमकाने असामाजिक तत्वों, मदिरा, हथियार एक गोला-बारूद तथा निर्वाचकों को रिश्वत देने के प्रयोजनार्थ भारी मात्रा में नकदी को लाने-ले जाने आदि की सभी शिकायतों पर कार्यवाही करेगी। अभ्यर्थी / राजनीतिक दल द्वारा उपगत या अधिकृत निर्वाचन संबंधी सभी शिकायतों पर कार्यवाही करगी। राजनीतिक दलों द्वारा की जाने वाली प्रमुख रैलियों, सार्वजनिक बैठको या अन्य बड़े खचों की, वीडियो निगरानी दल की सहायता से वीडियोग्राफी की जायेगी। शिकायत मिलने पर उड़न दस्ता टीम मौक पर तत्काल पहुँचगी, नकदी या घूस की मदों या ऐसी अन्य मदो को जब्त करेगी और जिन व्यक्तिया से मदें जब्त की गयी है, उनके और गवाही के बयान रिकार्ड करेगी और साक्ष्य एकत्रित करेगी। जिस व्यक्ति से ऐसी मदें जब्त की है, उसको जब्ती का समुचित पंचनामा सीआरपीसी के प्राविधानों के अनुसार जारी करेगी। उड़न दस्ता टीम यह सुनिश्चित करेगी कि अधिकारिता वाले न्यायालय में 24 घंटे के भीतर मामले को प्रस्तुत किया जाए। उड़न दस्ता टीम रिश्वत या नकदी की जब्ती की वस्तुओं के संबंध में निर्धारित प्रारुप पर जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को दैनिक रिपोर्ट भेजेगी और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनों के संदर्भ में प्रारुप पर रिटर्निंग ऑफिसर, जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और सामान्य प्रेक्षक को दैनिक कार्यकलाप रिपोर्ट भेजेगी। सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियों निगरानी की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने

श्री गांधी इंटरमीडिएट कालेज खड्डा में संपन्न हुआ सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम प्रधानाचार्य डा.अमरजीत…

पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश
पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking