News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मोहर्रम पर्व के मद्देनजर तैयारी व व्यवस्थाओं के संदर्भ में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 28, 2023  |  7:40 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मोहर्रम पर्व के मद्देनजर तैयारी व व्यवस्थाओं के संदर्भ में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
  • पयवेक्षक , जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट कार्य क्षेत्र में करते रहे भ्रमण -डीएम
  • शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारी रहे तत्पर

कुशीनगर । जनपद में मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत आवश्यक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में सभी नामित सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

उक्त बैठक में आगामी त्यौहार मोहर्रम के मौके पर जिलाधिकारी ने बारी बारी से सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट से उनके क्षेत्र में निकलने वाले ताजिया चौक स्थल, ताजिया कर्बला स्थल तथा उनके बीच की दूरी के बारे में जानकारी ली। सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य मजिस्ट्रेटों ने बारी बारी से ताजिया चौक, कर्बला स्थल एवं दूरी के संदर्भ में जानकारी दी। उपरोक्त त्योहार के दृष्टिगत सभी नगर निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, फागिंग, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तथा पथ प्रकाश (बिजली) की व्यवस्था को सुनिश्चित किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इस क्रम में उपरोक्त त्योहार के दृष्टिगत जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए।इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा संवेदनशील स्थलों पर विशेष ध्यान देने एवं सोशल मीडिया द्वारा अफवाहों पर ध्यान न दिए जाने की बात कही गई तथा ताजिया निकालने से लेकर अंतिम रूप से कर्बला से वापस आने तक शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु एवं पूर्व से निर्धारित स्थल (कर्बला) पर ही किये जाने का निर्देश दिए गए। सभी कार्बलाओ पर कर्मचारीगण उपस्थिति रहेंगे । ताजिया निकालने के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने मोहर्रम के दृष्टिगत नामित सभी पर्यवेक्षक, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, अन्य अधिकारियो एवं मजिस्ट्रेटों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व लगन के साथ किए जाने के निर्देश दिए तथा त्यौहार के मद्देनजर साफ सफाई की व्यवस्था ईओ/डीपीआरओ को सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर बैठक में समस्त उप जिलाधिकारीगण के साथ नामित सभी सुपर ,जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking