कुशीनगर। जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि निदेशक महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुपालन में आज बुधवार को उच्च प्राथमिक (संविलियन 1-8 विद्यालय पकड़ी बुजुर्ग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान, स्वालम्बन एवं उत्थान हेतु महिला कल्याण द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी दिया गया, जिसमें उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) उ०प्र० मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न की रोकथाम, घरेलू हिंसा के रोकथाम बाल विवाह जैसे कुप्रथा पर जागरूक किया गया तथा कन्या भ्रूण हत्या पर शपथ दिलाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के श्रीमती द्रौपती सिंह, प्रधानाचार्य, रेनू बाला सिंह, सहायक अध्यापक, आशा सिंह सहायक अध्यापक, श्रीमती प्रतिभा सिंह महिला कल्याण अधिकारी, श्रीमति बन्दना जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहें ।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…