कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के सिरसिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में गन्ना विकास गोष्ठी आयोजित हुई। अधिकारियों ने वैज्ञानिक विधि से लाभकारी खेती के गुर बताए।
उत्तर प्रदेश गन्ना किसान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच द्वारा आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए बिरला ग्रुप के गन्ना शोध संस्थान सेवरही के वैज्ञानिक केपी सिंह ने कहा कि गन्ने की उन्नत प्रजातियां ही उपज व चीनी परता बढ़ा सकती है। को 0238 गन्ना प्रजाति में रेड रॉट रोग लग गया है। किसान गन्ने की अर्ली व सामान्य दोनों ही प्रजाति बोयें। रेड रॉट रोग पर नियंत्रण के लिए सावधानी बरतें। उत्तर प्रदेश गन्ना किसान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच के सहायक निर्देशक ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि ट्रेंच विधि से बोई गन्ने की खेती के साथ सह फसली खेती से उपज बढ़ने के साथ किसानों को दोहरा लाभ मिलता है। जुलाई माह में जनपद में सात गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन कर बेहतर खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। गन्ना चीनी मिल ढांढा के प्रधान प्रबन्धक गन्ना सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया गया है। अधिक क्षेत्र फल में गन्ना बोयें व भरपूर लाभ कमाएं। सचिव गन्ना समिति कसया मूर्ति सिंह ने कहा कि नैनो यूरिया मांग पर किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। गन्ना निरीक्षक पारस नाथ पाण्डेय व महेश गिरी ने अपने विचार रखें। इस दौरान उग्रसेन, उमाशंकर, चंद्रिका वर्मा, वंशराज, प्रमोद, राजाराम, ओमप्रकाश, विश्वनाथ आदि किसान मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…
कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…
कुशीनगर । जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तुरकहा गांव में आई एक बारात…