News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Cyber Crime/कुशीनगर: साइबर अपराध से आमजन की सुरक्षा हेतु पहल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 10, 2022  |  4:42 PM

794 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Cyber Crime/कुशीनगर: साइबर अपराध से आमजन की सुरक्षा हेतु पहल WhatsApp
Responsive image
  • जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क के सम्बन्ध में पुलिस लाइन सभागार कुशीनगर में कार्यशाला का किया हुआ आयोजन

कुशीनगर । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश मुकुल गोयल के निर्देशानुसार साइबर अपराध के प्रति आमजनमानस को जागरुक करना एवं साइबर अपराध बचाव प्रमुख प्राथमिकताओं में एक है, जिसके अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन सिंह की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन सभागार में साइबर अपराध से आमजन की सुरक्षा हेतु सभी थानों पर गठित साइबर हेल्पडेस्क के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

कुशीनगर पुलिस की साइबर सेल द्वारा साइबर अपराध से आमजनमानस को सुरक्षा प्रदान करने एवं साइबर अपराध के प्रति जागरुक करने हेतु “साइबर क्राइम जागरुकता दिवस” जो प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को मनाया जाता है, जिसके अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना पुलिस टीमों साइबर क्राइम से सम्बन्धित होने वाले अपराध के प्रति आम जनता/छात्र/छात्राओं एवं प्रमुख स्थानो आदि पर जनता से मुखातिब होकर तथा पम्पलेट इत्यादि वितरण कर जागरुक किया जाता है तथा जनता की साइबर सम्बन्धित शिकायतों का त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक थाना पर साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना एवं साइबर सुरक्षा टीम का गठन किया गया है।

पुलिस लाइन सभागार कुशीनगर में आयोजित कार्यशाला में अपराध शाखा, प्रत्येक थाना से निरीक्षक,उपनिरीक्षक,आरक्षियों को साइबर अपराध के सम्बन्ध विस्तृत रुप से जानकारी एवं जनता द्वारा दी जाने वाली शिकायतों तथा विवेचकों को विवेचना के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से एवं साइबर से सम्बन्धित होने वाले क्राइम पर विस्तृत रुप से इन्टरनेट बैकिंग, एटीएम कार्ड/डेविड कार्ड/क्रेडिट कार्ड, ओलेक्स फ्राड, वालेट/ यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्एप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के सम्बन्ध में सावधानियां, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हास्टएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप होने के संबंध साइबर अपराध एवं सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, ATM कार्ड बदलकर होने वाले फ्रॉड, बायोमैट्रिक फ्रॉड, यूपीआई सम्बन्धी फ्रॉड, फोन काल के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, पालिसी, चिट फण्ड,लाटरी का लालच देकर होने वाले फ्रॉड, आनलाइन एप्प के माध्यम से सामान खरीदने व बेचने से सम्बन्धित फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking