News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: धोखाधड़ी कर बैंक खाते से पैसा निकालने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार! पैसे निकालने की तरकीब जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 20, 2021  |  5:47 PM

2,360 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: धोखाधड़ी कर बैंक खाते से पैसा निकालने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार! पैसे निकालने की तरकीब जान आप भी रह जाएंगे हैरान WhatsApp
Responsive image
  • अंगूठा के फिंगर प्रिन्ट का नकली क्लोन तैयार कर थार-पे एप्प से करते है धोखाधड़ी
  • धोखाधड़ी किया गया रुपये में से एक लाख उनतीस हजार पाँच सौ पचास रुपये नकद बरामद
  • साइबर सेल कुशीनगर औऱ तरयासुजान पुलिस की संयुक्त कामयाबी

कुशीनगर। जनपद के साइबर सेल और तरयासुजान पुलिस के संयुक्त प्रयास से धोखाधड़ी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग की तीन सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने उस समय दबोचने में कामयाबी पायी है, जब वह तमकुहीराज ओभरब्रिज के नीचे वाहन के प्रतीक्षा में खड़े थे, की मुकामी पुलिस ने उन्हें बैज्ञानिक तकनीकी उपकररणो के सहयोग से दबोच लिए ।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

बता दे की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचन्द कन्नौजिया के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण के लिए निरन्तर अभियान चलाये जा रहे है । इसी क्रम में जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान में इस साल की सितम्बर माह की पन्द्रह तारीख को तरयासुजान थाना क्षेत्र सलेमगढ़ निवासी अंतिमा द्विवेदी पत्नी अशोक कुमार द्विवेदी पत्रकार की यूपी बड़ौदा बैंक शाखा सलेमगढ़ के बचत खाता से तीन लाख पच्चीस हजार रुपये गायब होने के संबंध में मुकामी तरयासुजान थाना में 66 डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वही थाना अहिरौली बाजार में एक पीड़ित के बचत खाते से कई बार में कुल 98000 रुपया फर्जी तरीके से निकाले जाने के संबंध में धारा 66 डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल द्वारा जनपद में पीडितों के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले गैंग का पर्दाफास करने हेतु तत्काल स्थानीय पुलिस एवं साइबर सेल कुशीनगर के संयुक्त टीम का गठन कर अभियोगों के सफल अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये था।

इस क्रम में थाना तरयासुजान एवं साइबर सेल कुशीनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने अंगूठे के फिंगर प्रिन्ट का नकली क्लोन तैयार कर थार-पे एप्प से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले तीन अन्तर्जनपदीय शातिर जालसाजों को तमकुहीराज ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।

अपराध करने का तरीका

पुलिस के पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया वह काफी चौकन्ने करने वाली बात सामने आई। अभियुक्तो ने बताया की हम लोग नकली फिंगर प्रिन्ट तैयार कर फर्जी जनसेवा केन्द्र का रजिस्ट्रेशन कराकर खातो से रूपये निकालने का काम करते है। हम लोगो द्वारा फिनो पेमेन्ट बैंक के द्वारा के वाई सी कराकर थार-पे एप्प द्वारा आईडी बनाकर उसी के माध्यम से भुलेख के आईजीआरएस साईट से स्टाम्प पैड/आधारकार्ड डाउनलोड करते है। स्टाम्पपैड पर अंगुठे का निशान लगा रहता है उसी निशान को स्कैन कर रबर मुहर बनाने वाली मशीन से अंगुठे का क्लोन(डुप्लीकेट फिंगर प्रिन्ट) मास्टर बटर पेपर की मदद से तैयार कर फिंगर स्कैन मशीन पर उस बनाये गये क्लोन को रखकर डाउनलोड हुए आधारकार्ड नं0 को प्रयोग में लाकर सम्बन्धित व्यक्ति के बैंक के खाता नं0 के सम्बन्ध में जानकारी कर थार-पे नाम के एप्प के माध्यम से रूपयो की निकासी करते है। इसके अतिरिक्त अभियुक्तगणों द्वारा अन्य जनपदों में कारित किये गये अपराध के संबंध में गहनता से जानकारी की जा रही है।

इन साइबर सपॉर्ट ने दिलाई कामयाबी

साइबर अपराध से बचने के लिए समय -समय पर साइबर सेल कुशीनगर द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाता है, फिर भी साइबर अपराधी अपने कारनामो से बाज नही आ रहे है। वही कुशीनगर में सचिन्द्र पटेल की साइबर सेल की पुलिस साइबर अपराधियों के मंसूबे पर लगतार पानी फेर रही है। कुशीनगर साइबर सेल में तैनात आरक्षी चन्द्रभान बर्मा, आरक्षी अनिल यादव, आरक्षी विजय चौधरी की त्रिदेव टीम की अथक सहयोग व प्रयास का परिणाम रहा है की तरयासुजान पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने के साथ – साथ धोखाधड़ी करने के उपयोग में प्रयुक्त उपकरण को बरामद करने में कामयाब हुई है। यहां बताना लाजमी होगा की इन त्रिदेव के बदौलत इस जनपद के अबतक की सबसे बड़ी कैश वेन लूट कांड का पर्दाफाश औऱ बरामदगी विगत दिनों हो चुकी है। जानकारों के बातो पर विश्वास करें तो तरयासुजान पुलिस द्वारा पकड़े गये अभियुक्तो की अगल -बगल की जनपदों में भी आपराधिक इतिहास है,जिसे साइबर टीम के सहयोग से पुलिस खंगाल रही है, जिसमे औऱ भी राज खुलने की प्रबल संभावना व्यक्त हो रही है।

यह है गिरफ्तार साइबर के अंतर्जनपदीय अपराधी

श्यामराज पुत्र पारसनाथ सा0 तरकुलही पोस्ट झगहां थाना खोराबार जनपद गोरखपुर , दीपक कुमार पुत्र राजेन्द्र साहनी ग्राम जंगल पिपरा पोस्ट लक्ष्मीपुर थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया,जितेन्द्र गुप्ता पुत्र गंगा प्रसाद सा0 लुअठई बाजार पोस्ट लक्ष्मीपुर थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया ।

यह हुआ बरामद

01. एक अदद सोनी कंपनी का लैपटाप।
02. फिंगर स्कैनर डिवाईस।
03. एक अदद रबर मुहर बनाने की मशीन।
04. पाँच अदद मोबाईल भिन्न भिन्न कंपनी का।
05. 04 अदद सिम कार्ड।
06. एक अदद वाहन रेनाल्ट क्विड कार रजि0नं0 UP52 BM2242।
07. एक टीने का डब्बा व एक प्लास्टिक पारदर्शी का बोतल।
08. एक प्लास्टिक का डिब्बा।
09. एक काला कलर का डिब्बा तथा एक बेलनाकार का प्लास्टिक रोल।
10. एक प्लास्टिक की काले रंग की मग टाईप की कटोरी।
11. एक प्लास्टिक की पन्नी में सफेद पाउडर।
12. ड्राईविंग लाईसेन्स 02 अदद।
13. 07 अदद ATM कार्ड।
14. 02 अदद आधार कार्ड।
15. 02 अदद पैन कार्ड,।
16. 02 अदद निर्वाचन कार्ड,।
17. 01 अदद व्हीकल रजिस्ट्रेशन कार्ड।
18. 02 अदद चेकबुक सेन्ट्रल बैंक।
19. 03 अदद क्लोन अंगुठा।
20. 02 अदद मास्टर पेपर जिस पर कई अंगुठो का निशान लगा हुआ।
21. 129550 रूपये नकद बरामद।

यह टीम दिलाई कामयाबी

प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी ,उप निरीक्षक धनजंय कुमार राय चौकी प्रभारी बहादुरपुर ,उप निरीक्षक प्रदीप कुमार , हे0का0 बिजली सिंह, हे0का0 राधेश्याम यादव, हे0का0 धर्मवीर यादव , का0 राघवेन्द्र सिंह , का0 अभिषेक राय ,का0 चन्द्रभान वर्मा साइबर सेल जनपद कुशीनगर, आरक्षी अनिल यादव साइबर सेल ,का0 विजय कुमार चौधरी साइबर सेल जनपद कुशीनगर।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking