News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय अवैध गांजा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, पैतीस किग्रा अवैध गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 12, 2021  |  12:20 PM

1,333 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय अवैध गांजा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, पैतीस किग्रा अवैध गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा) । जनपद के रामकोला पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में चार लोगो के पास से पैतीस किलो ग्राम अबैध गांजा बरामद करने में कामयाबी हाथ आयी है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को चेकिंग के दौरान लक्ष्मीगंज गेट के पास से स्वाट टीम व थाना रामकोला की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चार अभियुक्तों,शम्भू राम पुत्र नगीना राम सा0 रूपही टाड़ थाना भितहा जनपद पश्चिमी चम्पारन बिहार, धर्मेन्द्र निषाद पुत्र रमायन बिन्द सा0 रूपही बड़ा थाना भितहा जनपद पश्चिम चम्पारन बिहार, सन्जू पटेल पुत्र शेषनाथ पटेल सा0 रूपही टाड़ थाना भितहा जिला पश्चिम चम्पारन बिहार, अक्षय कुमार पुत्र रंगी तुरहा सा0 गौरी शुक्ल थाना बरवा पट्टी जिला कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा कुल 35 किग्रा अवैध गांजा (कीमत लगभग 5 लाख रुपये से अधिक) बरामद किया गया। पुलिस के पूछ -ताछ में अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा बताया गया की उडीसा, पश्चिम बंगाल राज्य से कम दाम पर माल लाकर ग्राहक सेट कर अधिक मुल्य पर बेच देते है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कामयाबी दिलाने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रामकोला ,उ0नि0 अमित शर्मा स्वाट टीम प्रभारी ,वरिष्ठ उप निरीक्षक रामचन्द्र सिंह यादव, उ0नि0 बीरेन्द्र कुमार कुशवाहा , हे0का0 रणविजय तिवारी सर्विलांस सेल ,. का0 सचिन कुमार स्वाट टीम , का0 राघवेन्द्र स्वाट टीम , का0 रणजीत यादव स्वाट टीम,का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम ,. का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम, का0 अभिषेक यादव सर्विलांस सेल , का0 संतोष यादव, का0 ज्ञान प्रकाश सूर्यवंशी , का0 अजय यादव थाना रामकोला जनपद कुशीनग।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking