News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar International Airport/कुशीनगर: 33 करोड़ की लागत से बनेगा एयरपोर्ट का लिंक मार्ग

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 16, 2021  |  9:02 AM

1,082 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar International Airport/कुशीनगर: 33 करोड़ की लागत से बनेगा एयरपोर्ट का लिंक मार्ग
  • लिंक मार्ग बन जाने से एयरपोर्ट सीधे जुड़ जाएगा,नेशनल हाइवे फोरलेन से
  • जल्दी शुरू होगा निर्माण कार्य आसान होगा आवागमन
  • एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को सौंपा ड्राफ्ट
  • 33.19 करोड़ का ड्राफ्ट डीएम के समक्ष लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपा गया है। मार्च के पूर्व सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लेना है: एके द्विवेदी, निदेशक, इंटरनेशनल एयरपोर्ट

कुशीनगर। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधे नेशनल हाइवे 28 से जोड़ने को लेकर फोरलेन लिंक रोड का निर्माण बाउंड्रीवाल के भीतर होगा। इसके लिए बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग को डीएम की मौजूदगी में ड्राफ्ट सौंप दिया।शीघ्र ही इसका निर्माण आरम्भ कर पूरा कर लिया जाएगा।अब एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्री 5 मिनट के भीतर एनएच 28 पर पहुंचकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकेंगे।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

मिली जानकारी अनुसार कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बीते 20 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण करने के बाद 26 नवम्बर से घरेलू उड़ान सेवा आरम्भ है।यात्रियों को आने जाने को लेकर लिंक रोड का निर्माण कराकर काम चलाया जा रहा था। इसको सीधे फोरलेन से जोड़ने का प्रस्ताव पहले से ही है। फोरलेन से टर्मिनल बिल्डिंग की दूरी 3.350 किमी है। जिसमें 1 किमी सड़क फोरलेन बनी है। वह बाउंड्रीवाल के बाहर है, इसका निर्माण प्रदेश सरकार ने 21 करोड़ रुपए की लागत से करा दिया है। इसमें किसानों से ली गई भूमि के एवज में आठ करोड़ रुपये अलग से मुआवजा का वितरण किया गया है। शेष बचा 2.350 किमी मार्ग एयरपोर्ट के बाउंड्रीवाल के भीतर है। इसका निर्माण एयरपोर्ट अथॉरिटी को करना था। इसको लेकर अथॉरिटी ने लोक निर्माण विभाग से इस्टीमेट बनवाया था। पीडब्ल्यूडी ने 33.19 करोड़ का इस्टीमेट बनाकर अथॉरिटी को सौंपा था।

जिसको अथॉरिटी के अधिकरियों ने अपने मुख्यालय भेजकर स्वीकृत करा लिया। बुधवार को एयरपोर्ट के निदेशक अपनी टीम के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे।जहां एकमुश्त धनराशि का ड्राफ्ट अधिशाषी अभियंता को सौंपा।यह मार्ग तीस मीटर चौड़ा होगा। जिसमें नौ नौ मीटर की दोनों लेन की सड़क, बीच में पांच मीटर डिवाइडर, दोनों तरफ एक एक मीटर का नाला के अलावा पटरी शामिल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीयन
रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीयन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के भुजौली बाजार स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजौली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking