कसया/कुशीनगर। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय एवम एसोसिएशन ऑफ बुद्धा टूर ऑपरेटर द्वारा कोलकाता में आयोजित बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेवलस के 5 वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हो गया। जिसमें आचार्या रेखा ओझा को बोधगया टूरिज्म मित्र टूरिज्म मित्र 2022 व डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह को लार्ड बुद्धा बोधगया पीस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।
तीन दिवस तक चले अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी जनपद कुशीनगर के राम नगर निवासी टूरिस्ट मामलों के जानकार व दुभाषिये मनोज कुमार प्रजापति ने दी। इस सम्मेलन का उद्देश्य बुद्धिस्ट सर्किट सहित पूरे देश में पर्यटन व्यवसाय को विकसित करने को लेकर दस राष्ट्रों व देश के प्रान्तों से आये प्रतिभागियों ने चर्चा की। कुशीनारा के मनोज को लार्ड बुद्धा पीस अवार्ड व पर्यटन मित्र सम्मान उनके द्वारा कुशलता से दुनिया के देशों से आने वाले सैलानियों को भ्रमण कराने और जानकारियां देने की कुशलता के लिए मिला। सम्मान के क्रम में पर्यटन से जुड़े 25 लोगों को सम्मानित किया गया।
विश्व भारती विश्विद्यालय, शांति निकेतन पश्चिम बंगाल में सह आचार्य दर्शन व तुलनात्मक धर्म विभाग डॉ रेखा ओझा व मगध विश्विद्यालय के बोधगया के सह आचार्य डॉ शैलेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। श्री मनोज ने बताया कि पर्यटन को लेकर सम्मेलन में बुद्ध स्थली कुशीनगर के विकास व सुबिधाओं पर मेरे द्वारा विशेष चर्चा रखी गयी और इस संबंध में सुझाव भी आये।
कुशीनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा…
हाटा कुशीनगर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कसया अजय कुमार सिंह ने हाटा कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण…
कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चर्तुभुज एक बार फिर चर्चाओं के…
कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…