कसया/कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर तहसील परिसर में श्रम विभाग द्वारा श्रमिको को लेबर एक्ट की जानकारी दी गयी और मास्क वितरित किया गया।
इस मौके पर श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों का योजनाए की जानकारी दी। विभाग के बीओसी कर्मचारी शशिशेखर मिश्र ने बताया कि पंजीकृत श्रमिको को पुत्री विवाह मातृत्व शिशु व बालिका मदद योजना आवास योजना आदि योजना को प्राप्त कर सकते है। पंजीयन सहज जन सेवा केंद्र से कर सकते है। इस अवसर पर प्रधान सहायक प्रवीण श्रीवास्तव ने श्रमिको को अपील किये की अधिक से अधिक पंजीयन कराये व योजनाऐ के बारे में जानकारी दी । इसी के साथ कोविड – 19 से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर जागरूक किया गया। अध्यक्षता कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त कुशीनगर ने किया।
इस अवसर पर नवनीत पांडेय, रसमेश्वर सिह अर्जुन सुमन्त आनंद, रामबहाल, मुस्तफा, शेषमणि, पवन, अन्नू, सोमनाथ आदि उपस्थित थे।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…