News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय पशु तस्कर गैंग का पर्दाफाश! 21 गोवंश के साथ 6 पशु तस्कर गिरफ्तार, चार पीकप के साथ एक स्कार्पियो बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 19, 2022  |  6:34 PM

982 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय पशु तस्कर गैंग का पर्दाफाश! 21 गोवंश के साथ 6 पशु तस्कर गिरफ्तार, चार पीकप के साथ एक स्कार्पियो बरामद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने बीती रात नेकाबन्दी कर तस्करी के लिये ले जाये जा रहे चार माल वाहक पीकप से इक्कीस राशि प्रतिबन्धित गो बंश को बरामद करते हुये छः पशु तस्करों को दबोचने में सफल हुई है,वही पशु तस्करी में प्रयुक्त एक स्कार्पियो लग्जरी जो लाइनर के प्रयोग में लिया जाता था भी पकड़ा है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद के नेतृत्व में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम खुदरा शिवमन्दिर टड़वा छतरपत्ती रोड के पास से एक अदद स्कार्पियो (लाइनर) व चार अदद पिकप से तस्करी कर ले जायी जा रही इकीस राशि गोवंशीय पशु (ग्यारह राशि गाय व दस राशि बछड़े) की बरामदगी किया है, तथा मौके से छः अभियुक्त क्रमशः सत्येन्द्र यादव पुत्र चन्द्रभूषण यादव ग्राम छहू थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, मिथलेश कुमार पुत्र हरिवंश राय सा0 शंकरपुर थाना शाहपुर जनपद पटना बिहार, अनुप शुक्ला पुत्र रमेश शुक्ला सा0 बनकटा थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार, निलेश कुशवाहा पुत्र बलिस्टर कुशवाहा सा0 गोपालपुर थाना तरया सुजान कुशीनगर, सुनील राय पुत्र सुरेन्द्र राय सा0 चौपथिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, उज्जवल यादव पुत्र चन्द्रिका यादव सा0 बसडिला गुनाकर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध करने का तरीका: अभियुक्तगणो ने पुछताछ में बताया कि हम लोग पहले पिकप में पशुओं के चारों पैर एक में बांधकर लाद लेते है तथा छिपाने के लिए ऊपर से तिरपाल बांध देते हैं जिससे कोई जान नही पाता है। हम लोगों में से दो व्यक्ति आगे-आगे एक स्कार्पियों से लाइनर का कार्य करते हुए रोड का लोकेशन अगली गाड़ी को देते हैं। इस प्रकार हम लोग कुछ फासला बनाकर चलते रहते है तथा असानी से बिहार तक पहुंच जाते है।

बरामदगी का विवरण-

1. एक अदद स्कार्पियो UP32GU9057
2. एक अदद पिकप संख्या UP53T8250 में कुल 07 राशी गोवंशीय पशु।
3. एक अदद पिकप संख्या UP57T4430 में कुल 04 राशी गोवंशीय पशु,
4. एक अदद पिकप संख्या UP57T7332 में कुल 06 राशी गोवंशीय पशु तथा
5.एक पिकअप संख्या UP57AT5485 में कुल 04 राशी गोवंशीय पशु ।

प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने दुहराई फिर वही बात: इस बरामदगी पर जब प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी से बात किया गया तो उन्होंने दो टूक शब्दों में अपनी पुरानी बात को दोहराते हुये कहे की किसी कीमत पर थाना क्षेत्र के रास्ते पशु तस्करी नही होने दी जाएगी,पशु तस्करी पर विराम लगाने के लिये थाना क्षेत्र के चिन्हित मार्गो पर हमारी टीम की पैनी नजर टिकी हुई है। हम टीम भावना से कार्य करते हुये अबैध कारोबारों पर अंकुश लगाने में आगे भी कामयाब होते रहेंगे,गलत कार्यो में लिप्त लोग चिन्हित किये जा रहे है,जिनको साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेजा जाएगा।

यह टीम दिलाई कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी थाना तरया सुजान,चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनंजय कुमार राय ,प्रशिक्षु उ0नि0 गौरव श्रीवास्तव ,हे0का0 बिजली सिंह ,हे0का0 चन्द्रशेखर वर्मा ,का0 रितेश यादव ,का0 संदीप यादव,का0 विरेन्द्र सिंह,का0 सदानन्द पटेल,का0 विलास यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking