News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पत्रकार हित, सम्मान के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो- एपीएन सिंह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 1, 2021  |  8:00 AM

408 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पत्रकार हित, सम्मान के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो- एपीएन सिंह WhatsApp
Responsive image
  • एबीपीएसएस की बैठक में पत्रकार समस्याओं पर हुई चर्चा

कुशीनगर । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, तमकुहीराज तहसील की बैठक पटहेरवा स्थित विद्यालय के परिसर में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्यअतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकार हित, सम्मान के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून सरकार लागू करें।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

आगे प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि हमारे संगठन का लक्ष्य पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराना है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी किसी जन प्रतिनिधि ने कलमकारों की आवाज नहीं उठाई। असली समाज सेवा करने वाले मीडिया कर्मियों को किसी ने न्याय नहीं दिया। इसलिए हमें अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी और एकजूट होना होगा, मजबूत होना होगा। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने कहा कि आपसी सहयोग और भरोशे के साथ प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार अपने अधिकार के लिए आगे आएं। जिलाउपाध्यक्ष विजय कुमार राव ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की। अध्यक्ष्ता करते हुए तहसील अध्यक्ष मुन्ना कुमार राय ने सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन कि मजबूती व अधिकार प्राप्ति के लिए आगे आएं। इसी क्रम में राकेश कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार तिवारी, स्वतंत्र पाण्डेय, डा. शुभकर शुक्ला आदि ने पत्रकार उत्पीड़न पर रोक लगाने, स्वास्थ्य बीमा, आयुष्मान कार्ड बनाने, पत्रकारों का टोल टैक्स निःशुल्क करने आदि पर चर्चा की। संचालन अमरेंद्र कुशवाहा ने किया।

इस दौरान जिला कार्य समिति सदस्य पवन कुमार शर्मा, राजीव कुमार, विशाल खरवार, मंनोज श्रीवास्तव, मुन्ना शर्मा पत्रकार आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking