News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व के संबन्ध में न्यायमूर्ति ने की बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 24, 2023  |  6:27 PM

502 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व के संबन्ध में न्यायमूर्ति ने की बैठक
  • जिलाधिकारी ने आयोग को आश्वस्त किया कि दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा

कसया/कुशीनगर। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह तथा सदस्य महेंद्र कुमार, बृजेश कुमार सोनी व संतोष कुमार विश्वकर्मा के द्वारा होटल रॉयल रेजीडेंसी कुशीनगर में जनपद के समस्त स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व के संबन्ध में बैठक की ।ads

आपके लिए और..- पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ...

आयोग के अध्यक्ष न्याय मूर्ति श्री सिंह ने कहा कि प्राप्त प्रत्यावेदनों के आधार पर तथ्यों का नियम सम्यक परीक्षण कर संस्तुति की जाएगी। उन्होंने नगर निकायों में संवैधानिक प्राविधानों के अंतर्गत दिए जा रहे आरक्षण पर संक्षिप्त प्रकाश भी डाला और आयोग गठन की पृष्ठिभूमि एवं उद्देश्य से अवगत कराया। नगरपालिका व नगर पंचायत से आये जनप्रतिनिधियों ने आयोग के समक्ष अपनी अपनी आपत्तियां रखीं। आयोग द्वारा उनकी आपत्तियों का निराकरण किया गया तथा आवेदन भी स्वीकार किए गए। इसी क्रम में आपत्तियों के संबंध मेंआपत्तिकर्ताओं की जिज्ञासाएँ भी शांत की गई।आयोग द्वारा चक्रानुक्रम का नियम, सर्वे, आबादी के सापेक्ष पिछड़ा वर्ग आरक्षण की प्रतिशत, रैपिड सर्वे आदि के संदर्भ में जनप्रतिनिधियों के जिज्ञासाओं को शांत किया गया तथा यह भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का हल निकाला जाएगा।आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय निकाय क्षेत्र के जिन नागरिकों को पिछड़े वर्ग की आबादी के संबन्ध में शिकायतें हैं वे हलफनामा के साथ तथ्य परक प्रत्यावेदन दें। उनकी शिकायतों का उचित निराकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आयोग को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा।ads

बैठक से पहले आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई थी, जिसमें पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए गए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, एडीएम वित्त/राजस्व देवी दयाल वर्मा, एसडीएम मो0 जफर, सहित समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking