News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: सपा का दामन छोड़ बसपा का चोला पहने कैफुल अली मजनू

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 24, 2022  |  8:54 PM

764 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सपा का दामन छोड़ बसपा का चोला पहने कैफुल अली मजनू
  • बसपा की सदस्यता ग्रहण कर कुशीनगर आगमन पर कार्यकर्ताओ ने कैफुल अली का किया जोरदार स्वागत l
  • कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाला साथ, चढ़ा राजनीति की भेंटl 
  • बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में किया गया सदस्यता ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित l

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका कुशीनगर  की राजनीति में नया आयाम जुड़ते व बिखरते देखा गया l बुधवार को नगरपालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्षा  साबिरा खातून के पति व अध्यक्ष प्रतिनिधि कैफुल अली व  राजनितिक मित्र राजेश प्रताप राव उर्फ़ बंटी राव दोनों कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले  एक दूसरे के सम्पूर्ण सहयोगी रहे, जो राजनितिक व आपसी मतभेद के कारण दोनों का साथ राजनीति की भेंट चढ़ गयी, जिसकी चर्चा  सरेआम है l विदित हो कि 2017के नगरपालिका चुनाव में सपा नेता व कुशीनगर विधान सभा के प्रत्याशी रहे राजेश प्रताप राव ने  कैफुल अली उर्फ़ मजनू की पत्नी साबिरा को चुनाव जिताने में हर तरह का सहयोग करते हुए  ऐड़ी से चोटी लगा दिया , तथा भिन्न -भिन्न पार्टियों में रहते हुए जीत की सफलता के बाद दोनों एक ही पार्टी में सम्मिलित हुए l हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी दोनों साथी एक दूसरे के पूरक बने रहे, और विधानसभा चुनाव में बंटी राव को जीत दिलाने के लिये कैफुल तन -मन , धन से लगे रहे l विधानसभा चुनाव हारते ही दोनों मित्रो में राजनितिक व आपसी मत भेद पैदा होने के कारण एक दूसरे से अलग हो गये l बुधवार को इसी कड़ी में कैफुल अली बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलकर बहुजन समाज पार्टी में सदस्य्ता ग्रहण कर सम्मिलित हो गये l बसपा की सदस्य्ता ग्रहण के पश्चात पहली बार कैफुल अली के कुशीनगर अपने गृह स्थान कसया आगमन पर बसपा कार्यकर्ताओ व नगर वासियो ने हेतिमपुर पहुंच कर स्वागत किया l स्वागत के क्रम में कुशीनगर व कसया में भी भब्य स्वागत करतें हुए फूल -मालाओ से लाद दिया l कैफुल के स्वागत मे  बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में सदस्यता ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l सभा कार्यक्रम शुभारम्भ  संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर व बसपा संस्थापक स्व. काशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर  किया गया l  स्वागत एवं सभा कार्यक्रम में सैकड़ो बसपा मंडलीय व जिला स्तरीय पदाधिकारी व  कार्यकर्ता मौजूद रहे l सभा को सम्बोधित करतें हुए पूर्व  विधानसभा प्रत्याशी फाजिलनगर इलियास अंसारी कहा कि कैफुल अली ने नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि रहते हुए सबका ख्याल रखा, लेकिन कुछ लोग चाहते थे कि जो मै कहुँ वही करें, ऎसा न करने पर इनका साथ छोड़ दिये l मुख्य अतिथि सुधीर कुमार भारती ने कहा कि कैफुल ने जिस उत्साह के साथ बसपा में आये है, इनके लिये ऐतिहासिक परिणाम आएंगे और विजय का परचम लहराएंगे बहन जी का आशीर्वाद है l 2024 में बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाना है सभी लोग जूट जाय और ज्यादा से ज्यादा लोगो बसपा की सदस्यता दिलाये l

आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध...

कार्यक्रम का संचालन अमरजीत प्रसाद ने  तथा अध्यक्षता सुरेश चंद्र भारती ने कियाl इस दौरान असगर अली मण्डल प्रभारी गोरखपुर ,हरी निषाद मण्डल प्रभारी, जिलाध्यक्ष कुशीनगर विद्यासागर,रमेश कुमार जिला सचिव,पूर्व छात्र नेता चन्दन मिश्रा, जयप्रकाश मुन्ना, सुदर्शन कुमार, इल्ताफ, शमशाद आलम, इस्तियाक अंसारी सभासद सहित सैकड़ो की संख्या में बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे l  आभार प्रकट करतें हुए कैफुल अली ने कहा कि मैंने  अपने पार्टी और नेता के लिये क्या नही किया?दिन रात एक किया,लेकिन सबने दगा दिया और साथ छोड़ दिया l मेरे कार्यकाल में नगरपालिका द्वारा इतना विकास  हुआ है कि कुशीनगर पालिका विकास के मामले में  प्रदेश में दूसरे स्थान पर है जिसकी खुद नगर विकास मंत्री ने सराहना की है l अब देखना है कि आने वाले नगरपालिका चुनाव में जनता इन्हे कितना विकास के पैमाने पर वोट देती है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत
सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत

सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking