News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रिश्वत मांगने का आरोपी लेखपाल निलंबित, जांच शुरू

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 2, 2022  |  7:34 PM

1,578 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रिश्वत मांगने का आरोपी लेखपाल निलंबित, जांच शुरू

कसया/कुशीनगर। वरासत दर्ज करने के लिए सुविधा शुल्क की मांग करना कसया तहसील क्षेत्र के जोकवा खुर्द लेखपाल राधेश्याम सिंह को महंगा पड़ गया,मामला कसया तहसील क्षेत्र के फाजिलनगर के जोकवा खुर्द का है,पीड़ित की शिकायत पर उपजिलाधिकारी एसडीएम कसया गोपाल शर्मा ने मंगलवार को लेखपाल को निलंबित कर दिया।लेखपाल को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के लिए तहसीलदार कसया को जांच अधिकारी नामित किया गया है,लेखपाल को निलंबित कर आरके कार्यालय से संबद्ध किया गया है व लेखपाल के विरुद्ध शिकायत की जांच तहसीलदार कसया को भेजी गई है।तहसील कसया के जोकवा खुर्द निवासी सुधीर कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र तिवारी द्वारा बीते गुरूवार को एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी कसया के समक्ष प्रस्तुत किया गया,शिकायती पत्र में पीड़ित द्वारा बताया गया कि लेखपाल राधेश्याम सिंह द्वारा वरासत दर्ज करने के मामले में चार हजार रूपए की मांग की जा रही है और वरासत भी दर्ज नही किया गया है,शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कसया गोपाल शर्मा ने हल्का लेखपाल राधेश्याम सिंह को निलंबित कर दिया गया है,भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच एसडीएम कसया गोपाल शर्मा द्वारा तहसीलदार कसया को सौंप दी गई है,एसडीएम की इस कार्रवाई से अन्य लेखपालों में हड़कंप मच गया है|

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि लेखपाल को निलंबित कर मामले की जांच कराई जा रही है,किसी भी प्रकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking