News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर :शहीद स्मारक पर जले दीप, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 27, 2021  |  5:59 PM

943 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर :शहीद स्मारक पर जले दीप, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

सेवरही/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनपद के सेवरही कस्बा स्थित शहीद स्मारक पर गुरुवार की शाम दीप जलाकर भारत माता के वीर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को याद और उनको नमन किया गया। इस दौरान जय हिन्द, भारत की जय और वंदे मातरम् के उदघोष से शहीद स्मारक परिसर गूंज उठा।

आपके लिए और..- एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भारत माता के वीर सपूतों के सम्मान में अमृत महोत्सव मनाने का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार और भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन की अगुवाई में सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर पुष्पार्चन हुआ। अमृत महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्टीय संगठन सचिव डा बालमुकुंद पांडेय ने संबोधित करते हुए 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1942 की अगस्त क्रांति तक के इतिहास को विस्तार से रखा और देश की आजादी में अपना सब कुछ गंवा देने वाले भारत माता के रणबाकुरों को याद किया। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ सच्चिदानंद चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता बंका सिंह, राम अवध यादव, विनय तिवारी,लोक मान्य इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह, प्रतिष्ठित व्यवसाई विजय कुमार देवड़ा,शिक्षक सुनील मिश्रा, स्वतंत्रता सेनानी के परिजन शोभा मणि, पत्रकार व कवि मनंजय तिवारी ने अपने संबोधन में शहीदों के वीर गाथा की चर्चा की। इसके बाद शहीद स्मारक पर दीप जलाकर शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता धनंजय राय, विनोद सिंह राजपूत, दिवाकर त्रिपाठी, सुनील द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, आनंद मिश्रा, संजय राय, हिमांशु जायसवाल, रवि गुप्ता, मनोज राय, अजय शर्मा, अभय शाही आदि ने दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से हुआ। आगत अतिथियों का सम्मान कार्यक्रम के आयोजक डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर किया।

यहाँ देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीयन
रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीयन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के भुजौली बाजार स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजौली में…

झांसा देकर यौन शोषण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर यौन शोषण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking