कुशीनगर। कुशीनगर महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के हनुमान सरोवर में आयोजित होने वाली जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे से प्रतियोगिता आरंभ होगी। 10 बजे तक प्रतिभागी अपनी सहभागिता के लिए फार्म जमा कर सकते हैं। प्रथम, द्वितीय, तृतीय व तीन सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बताया कि सायं सात बजे से सरोवर तट पर स्थित राम जानकी शिवमंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व बरसाने की होली का आयोजन होगा। जबकि सेवरही के शिवाघाट में सायं पांच बजे से सात बजे तक शिवाघाट में नदी पूजन, आरती व भजन संध्या भी आयोजित होगी।
दिनेश तिवारी भोजपुरिया, शैलेंद्र तिवारी, राजकुमार गिरी, अमित राय, संजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड आदि आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…