कुशीनगर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक गतिविधियां काफी तेज हो गई है। प्रदेश भर में भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी और नेता मैराथन बैठके और सम्मेलन कर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कवायद शुरू कर दिए हैं।
सम्मेलनों की इस कड़ी में सोमवार को कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह दो दिवसीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ करेंगे।इस बात की पुष्टि करते हुए जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि कुशीनगर के ओम रेजीडेंसी होटल में प्रातः 10 बजे सुनील बंसल और राधामोहन सिंह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन करेंगे और मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…