कसया/कुशीनगर। वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत आज स्वामी दयानंद सरस्वती डिग्री कॉलेज कुशीनगर के धुरियां ग्राम पंचायत में वृहद वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक राजन सिंह ने कहा कि अगर पेड़ नही लगाओगे तो आक्सीजन कहा से पाओगे, वृक्ष नही तो ऑक्सीजन नही,उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है। वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए किसान मजदूर यूनियन ट्रस्ट के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि वृक्ष से ही हमारे जीवन की रक्षा है सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण की बेहतरी के लिए वृक्षारोपण की नितांत आवश्यकता है।
इस अवसर पर किसान मजदूर यूनियन ट्रस्ट के उत्तर प्रदेश महासचिव राजन सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा रामअवध प्रसाद राधिका उर्फ साक्षी सिंह,अध्यापिका शशिबाला गौतम,विवेक राय,ऋषिका यादव श्री प्रसाद आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…