News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मदरसा में नकली शराब बनाने का हो रहा था कारोबार, पुलिस, स्वाट औऱ आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही में हुआ खुलाशा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 25, 2021  |  8:18 PM

2,278 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मदरसा में नकली शराब बनाने का हो रहा था कारोबार, पुलिस, स्वाट औऱ आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही में हुआ खुलाशा WhatsApp
Responsive image
  • छापेमारी में भारी मात्रा में स्प्रिट ,ढक्कन ,बोतल रैपर व वाहन को पुलिस ने बरामद किया
  • कई व्यक्ति पुलिस के हिरासत में

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) ।आबकारी व रामकोला पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा के बंद चल रहे एक मदरसा सहित दो घरों में छापामारी की गई ।छापेमारी के दौरान मदरसा में 120 लीटर स्प्रिट व देसी शराब पैकिंग करने की सामाग्री मिली है।पुलिस द्वारा मदरसा के प्रबंधक समेत कई व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा गांव के अंसारी टोला के मदरसा इरशादुल अरबिया मदरसा में देशी शराब पैकिंग कर बेचने की सूचना मिलने पर बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक सरिता सिंह, इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रताप, अनिल सिंह व रामकोला थाना के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह तथा क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अमित शर्मा की संयुक्त टीम सपहा पहुंच छापेमारी की।छापेमारी के दौरान मदरसा में भारी मात्रा में पैकिंग के समान व स्प्रिट बरामद हुआ। पुलिस ने विद्यालय के प्रबंधक इरशाद अहमद को हिरासत में लेने के बाद सपहा खास गांव में भी दो घरों में छापामारी की और कई लोगों को हिरासत में ली। घर में भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद हुआ उसके बाद पुलिस दरवाजे पर खड़ी बोलेरो को थाने लेकर आयी।पुलिस ने पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में लगी हुई थी।

कच्ची शराब से हो रही मौतों को रोकने के उद्देश्य से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा यह छापेमारी की गयी।छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गैलन में रखें स्प्रिट बरामद हुई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking