News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नियमित शिक्षण व प्रशिक्षण से ही मेधा शक्ति का होगा विकास- रजनीकांत मणि त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 1, 2022  |  9:06 PM

784 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नियमित शिक्षण व प्रशिक्षण से ही मेधा शक्ति का होगा विकास- रजनीकांत मणि त्रिपाठी
  • आजादी के अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में विज्ञान जागरूकता व वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरित

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अध्या के सभागार में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में विज्ञान जागरूकता व विद्यालय के बच्चों में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरित हुआ।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रायोगिक शिक्षण पद्धति से बच्चों को जोड़ने की जरूरत है बच्चे जब करके सीखते हैंऔर वैज्ञानिक प्रक्रियाओं से गुजरते हैं तब वह वैज्ञानिक बनने के तरफ अग्रसर हो जाते हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि नियमित रूप से बच्चों के शिक्षण का प्रशिक्षण होते रहना चाहिए वार्षिक रिपोर्ट कार्ड से बच्चा  स्वत:अपना  अवलोकन करता है और साथ ही साथ बच्चे के अभिभावक व शिक्षक भी  बच्चे की प्रगति से अवगत होते हैं और भविष्य में उसे और सुधारने की योजना बनाते हैं। विशिष्ट अतिथि विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर कुशीनगर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मनोरमा त्रिपाठी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ” आओ हम आजादी का, जश्न मनाते हैं। चलो प्रेम से मिलकर, गीत गाते हैं। गांधी जी की सत्य अहिंसा, अभी न उतरे मन से जीवन रहे देश समर्पित ऐसी नाव चलाते हैं। आओ हम आजादी का जश्न मनाते हैं l” गीत सुनाकर राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता करते हुए जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो स्कूली शिक्षा से दूर हैं किंतु विज्ञान तकनीकी एवम जड़ी बूटियों के विषय में जानकारी रखते हैं उन्हें चिन्हित एवं प्रशिक्षित कर उचित मंच देने की जरूरत है l कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि व अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के कुमारी शिल्पा दुबे, मुस्कान कुशवाहा, आंचल यादव, रेखा यादव, निक्की कुशवाहा, रितु कुशवाहा, सिमरन खातून, पूजा गुप्ता, गीतांजलि कुशवाहा, नजबुन, खुशबून, गुंजा भारती, आंचल,अमरजीत यादव, दिवाकर यादव, पंकज यादव, राजन यादव, श्याम कुमार खरवार,जुवेद अंसारी आदि बच्चों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड दिया गया। इस दौरान महेश यादव, ब्रह्मदेव यादव, राधेश्याम कुशवाहा, राम छबीला दुबे, चंद्रावती देवी, सिराजुद्दीन अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, माया देवी, लक्ष्मीनिया देवी आदि अभिभावक गण के अलावा दुर्गेश सिंह, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, विनोद गुप्ता, सपना शर्मा, रागिनी पांडेय आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking