हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ढाढा बुजुर्ग फोरलेन सड़क से निकली ढाढा विशुनपुरा एप्रोच मार्ग गढ्ढे में तब्दील हो गई है जिससे यह सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है आए दिन बाइक सवार सड़क के गड्ढों में फंसकर घायल हो रहे हैं वहीं मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार समस्या से अनजान बने हुए हैं।
ढाढा बुजुर्ग चौराहे से विशुनपुरा जाने वाली एप्रोच मार्ग ढाढा खुर्द,पिपरा तिवारी, विशुनपुरा होते हुए हाटा पिपराइच मार्ग पर मिलती है जो पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ढाढा निवासी एडवोकेट आनंद शंकर सिंह व सभासद मनीष चौरसिया ने बताया कि एक दशक पूर्व बनी यह सड़क जगह जगह उजड़ चुकी है और सड़क में केवल गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। जिससे इस बदहाल सड़क पर लोगों का चलना दुश्वार हो रहा है। आए दिन बाइक सवार सड़क के गड्ढों में फंसकर गिर जाते हैं और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। दर्जनों गांवों के लोग व स्कूली छात्र इस सड़क से रोजाना आते जाते हैं लेकिन इसकी बदहाली लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…