News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अपनी मांगो को लेकर विद्युत् संघर्ष समिति के सदस्यो ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 14, 2023  |  8:48 PM

605 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अपनी मांगो को लेकर विद्युत् संघर्ष समिति के सदस्यो ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

कसया/कुशीनगर । विद्युत् कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति कुशीनगर इकाई के सदस्यो ने मंगलवार को नगर में मशाल जुलूस निकाल प्रदर्शन करतें हुए अपनी मांगो को पूरा करने का आह्वान किया l

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

संघर्ष समिति के सदस्यो ने आगाह किया कि 3दिसंबर को ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते का क्रियान्वयन न होने से कर्मचारियों के बीच व्याप्त निराशा और आक्रोश से ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया गया l समझौते का क्रियान्वयन हेतु कुछ भी कार्यवाही न होने से संघर्ष समिति ने यथावत आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है l आंदोलन के प्रथम चरण में शान्ति पूर्वक राजधानी सहित प्रदेश के समस्त जनपदों व परियोजनाओं पर मशाल जुलूस निकाला गया है l विद्युत् कर्मियों का कहना है कि अगर समझौते को लागू नहीं किया गया तो 15मार्च को सुबह से 72घंटे तक कार्य बहिष्कार कर हड़ताल किया जाएगा l जय नारायण यादव वि. क.संयुक्त संघर्ष समिति की अध्यक्षता में विद्युत् कर्मियों ने नगर के विद्युत् विभाग से मशाल जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण करतें हुए प्रदर्शन किया और समझौते के तहत अपनी मांगो को लेकर जमकर नारे भी लगाये l

इस दौरान ई. आर.के. सिंह,ई. बी. एल.आनंद, ई.अशोक कुमार, ई. चन्दन सिंह ,ई. पप्पू जायसवाल,ई. ऋषम्भ श्रीवास्तव, ई. दीनानाथ,ई. संजय कुमार, ई. बृजलाल,विजय कुमार सिंह, राजन वर्मा,इम्तेयाज अहमद,देवेंद्र सिंह, राहुल मिश्रा,नील मणि यादव, ओमप्रकाश यादव,राजेश सिंह, अरुण कुशवाहा,संतोष, राजन चौहान,मनीष सागर आदि शामिल रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking