News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 3, 2022  |  6:24 PM

734 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • नामांकन शीघ्र पूर्ण कर जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग,आंदोलन की चेतावनी
  • छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर बुधवार को यूएनपीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ पांडेय को मांग पत्र सौंपते छात्रनेता।

कसया/कुशीनगर। बुधवार को बुद्ध पीजी कॉलेज के कई गुटो के छात्रनेताओं ने अपनी मांगों से जुड़ा पत्र प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ पांडेय को सौंपा।इसमें छात्रसंघ चुनाव कराने और नामांकन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग प्रमुख रही। छात्रनेताओं ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

प्राचार्य को ज्ञापन देकर छात्रनेताओं ने बताया कि छात्रसंघ राजनीति की प्रथम पाठशाला है,छात्रसंघ से निकले कई पदाधिकारी आज देश के शीर्ष पदों पर बैठे हुए हैं,लेकिन चार वर्षों से यहां छात्रसंघ चुनाव न कराकर छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं होने का हवाला देकर चुनाव कराने से कॉलेज प्रशासन इनकार करता रहा है। ऐसे में इस नए सत्र में बीए,बीएससी, बी.काम,एमए समेत अन्य कक्षाओं के नामांकन को जल्द पूरा कर छात्रसंघ चुनाव के तिथियों की घोषणा की जाय,अन्यथा की दशा में छात्रसंघ आंदोलन को बाध्य होगा और इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।

छात्रनेताओं की बातों को सुनने के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ पांडेय ने कहा कि आज से सभी कक्षाओं में नामांकन शुरू हो गया है,जिसे जल्द पूरा करने की तैयारी है, नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यदि सामान्य परिस्थितियां रही तो चुनाव कराया जाएगा,छात्र नेता विश्वजीत कुमार बीरजू ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने के लिए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया है,छात्रनेता सूरज चौरसिया ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा नामांकन प्रक्रिया जल्द पूरा कर छात्रसंघ चुनाव का डेट घोषित किया जाए.

इस दौरान कृष्णा पांडेय,सूरज चौरसिया,विश्वजीत,तनुज पाठक,वनित,आदित्य,गोलू ,दिपक ,आलोक ,कलीम ,प्रियेश ,शिवम,अमित समेत छात्र शामिल रहे..

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking