News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भाजपा द्वारा निकली रथ यात्रा में शामिल हुए प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 26, 2023  |  8:46 PM

960 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा द्वारा निकली रथ यात्रा में शामिल हुए प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा 
  • सांसद,विधायक यात्रा में रहे शामिल
  • भाजपा प्रत्याशी किरन जायसवाल के पक्ष में निकाली गयी रथ यात्रा
  • रथ यात्रा में सैकड़ो दो पहिया वाहन का रहा हुजूम

कसया/कुशीनगर। प्रदेश में चल रहे निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियों का प्रचार -प्रसार जी तोड़ चल रहा है l इसी क्रम में कुशीनगर जनपद के नगर पालिका परिषद कसया, कुशीनगर में सरगरमियाँ तेज हो गयी है l भारतीय जनता पार्टीय अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए लगातार जनता के बीच जनसम्पर्क कर संघर्ष कर रही है, और जनहित में सरकार द्वारा की गयी विकास की योजनाओं और उपलब्धियों को गिना रही व बता रही है l

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

इसी क्रम में नगरपालिका कुशीनगर  में बुधवार को भाजपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी किरन जायसवाल पत्नी राकेश जायसवाल के पक्ष में रथयात्रा निकाली गयी l जिसमे प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा  सहित सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे, विधायक कुशीनगर पीएन पाठक भी शामिल हुए l रथ यात्रा नगर पालिका के वार्ड न.15से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करते हुए पालिका क्षेत्र वाणी पुल तक गया l जिसके बाद प्रभारी मंत्री पडरौना के लिए निकल गये l रथ यात्रा में सैकड़ो दो पहिया वाहनों हुजूम रहा l

इस दौरान प्रत्याशी किरन जायसवाल, राकेश कुमार जायसवाल,जिला प्रभारी रमेश सिंह,सुधीर राव, सतीश मणि, शैलेन्द्र सिंह, कस्तूर चंद्र जायसवाल, चमन यादव, नितीश यादव, अनिल प्रताप राव, उमेश सिंह, डॉ. टी एन राव, संतोष सिंह, सचिन पाठक, दिनेश जायसवाल, अमर नाथ मद्धेशिया  सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता व नगर वासी मौजूद रहे l रथ यात्रा भ्रमण करते हुए पडरौना के लिए प्रस्थान किया l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking