News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने लगाया जनता दरबार,सुनी लोगों की समस्याएं

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 2, 2022  |  7:47 PM

929 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने लगाया जनता दरबार,सुनी लोगों की समस्याएं
  • विधायक ने लगाया जनता दरबार,कई मामलों को निष्पादन को लेकर दिए निर्देश

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर के विधायक पी.एन. पाठक ने रविवार व सोमवार को श्री रामजानकी मठ में जनता दरबार लगाया,इसमें फरियादियों की भीड़ उमड़ी,जनता दरबार में शामिल ग्रामीणों ने विभिन्न प्रकार की समस्याएं रखी,इस दौरान जनता दरबार में उपस्थित विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडे एवं ईओ प्रेमशंकर शंकर गुप्ता,थानाध्यक्ष कसया सुधीर कुमार सिंह मौजूद रहे ।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

विधायक पीएन पाठक ने लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया,जनता दरबार में लोगों ने लिखित समस्याओं से विधायक को अवगत कराया,जिस पर पीएन पाठक ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसका निष्पादन कर समस्या दूर करने का निर्देश दिए।जनता दरबार के दौरान विधायक आमजनों की बातों व समस्याओं को सुनते हुए व उसके निराकरण को लेकर अधिकारियों निर्देशित किया,विधायक ने कहा कि जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया,कहा कि जिन लोगों को समस्याएं हो वह अपनी समस्याएं समक्ष रखें,उन समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से करवाया जाएगा, उन्होंने कहा कि आगे आने वाले दिनों में भी जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस दौरान सुमित त्रिपाठी,राज पाठक,रत्नेश श्रीवास्तव,रवि तिवारी, सचिन पाठक,विपुल दुबे,ओम प्रकाश वर्मा,अनुराग पांडे,दीपक चौबे,विपुल दुबे,गोल्डन शुक्ला,शैलेश मिश्रा समेत लोग मौजूद रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking