News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: परीक्षा देने आये 7 परीक्षार्थियों का मोबाईल बाइक की डिग्गी से चोरी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 4, 2023  |  8:38 PM

741 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: परीक्षा देने आये 7 परीक्षार्थियों का मोबाईल बाइक की डिग्गी से चोरी

कसया/कुशीनगर। इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आये 7 परीक्षार्थियों का मोबाईल बाइक के डिग्गी से चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है l

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

मिली जानकारी के अनुसार कसया नगर में संचालित निरंकारी इंटरमीडिएट कॉलेज में इंटर के परीक्षार्थी द्वितीय पाली में रसायन विज्ञानं की परीक्षा देने आये थे l परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी परिषर्थी अपनी बाइक स्कूल के पीछे बगीचे में खड़ी कर अपने साथ लाये मोबाईल को बाइक के डिग्गी में रखकर परीक्षा देने चले गये l उक्त युवकों ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद बाइक लेने गये और डिग्गी खोला तो मोबाईल गायब था, जबकि घड़ी व अन्य सामान उसमे मौजूद था l उक्त घटना की सूचना युवकों ने हाइबे पुलिस चौकी पर पुलिस को दियाl पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उक्त घटना की जाँच पड़ताल में जूट गयी l विदित हों कि जिनकी युवकों की मोबाईल चोरी हुई है, उनमे परवेज खान पुत्र रजाउद्दीन खान निवासी मधवापुर मोबाईल ओप्पो A 57, नीरज यादव पुत्र मुख़्तार यादव निवासी पिपराझाम मोबाईल ओप्पो A57, मंटू मद्धेशिया पुत्र निवासी भठई बाबू मोबाईल सैमसंग A12, मेराज हाश्मी पुत्र नियाज हाशमी निवासी बकनहा मोबाईल रेडमी 8, मानस यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी अनिरुद्धवा मोबाईल रेडमी व दो अन्य परीक्षार्थियों सहित कुल 7युवकों का मोबाईल चोरी हों गया l

सभी चोरी हुए मोबाईल एंड्राइड मोबाईल है l हाइबे पुलिस ने इस सम्बन्ध में बताया कि अभी इस घटना की तहरीर नही मिला है, मामला संज्ञान में है l तहरीर मिलने पर जाँच कार्यवाही की जाएगी l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking