News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सांसद ने सुनी लोगों की समस्याएं

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 9, 2022  |  5:12 PM

501 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सांसद ने सुनी लोगों की समस्याएं

कुशीनगर। इस माह के दूसरे सोमवार को जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धुस पडरौना स्थित सांसद जनसुनवाई केंद्र पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुई, सांसद विजय कुमार दुबे ने जनसुनवाई केंद्र पर जनपद के विभिन्न ब्लाक व ग्राम सभा से आये फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन कर उसके त्वरित कार्यवाही हेतु निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को दुरभाष पर सख्त निर्देश दिया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

जनसुनवाई केंद्र पर नेबुवा नौरंगिया ब्लाक के ग्राम सभा नंदेश्वर राय ने जमीन संबंधित मामले को सांसद कुशीनगर के समक्ष रखा जिसमे वो उपजिलाधिकारी खड्डा को न्यायपूर्वक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।इसी प्रकार नेबुवा रायगज की माया देवी ने पेंशन संबंधित समस्या से अवगत कराया जिसपर उन्होंने जिला समाज कल्याण को दुरभाष पर तत्काल पेंशन देने हेतु निर्देशित किया।इस क्रम में पडरौना थाना क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासी ने रजनीश दुबे ने जमीन संबंधित मामले में स्थानीय थाने द्वारा कार्यवाही नही किये जाने पर प्रभारी निरीक्षक पडरौना को दुरभाष पर मामले को निस्तरिकरण करने हेतु निर्देशित किया।इस प्रकार जनपद के विभिन्न ब्लाक व थाना क्षेत्र के कुल 100 से ऊपर मामले जनसुनवाई कार्यक्रम में आये जिसके जल्द निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारी को सांसद ने सख्त निर्देशन किया।साँसद ने जनसुवाई केन्द्र पर सभी फरियाद गण की मामले को सुनकर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को उनके पत्र के माध्यम व दुरभाष के माध्यम से निस्तारण हेतु निर्देशित किया और संबंधित अधिकारी को सख्त निर्देशित किया,जनसुनवाई कार्यक्रम में कुबेरस्थान मण्डल के मण्डल महामंत्री परोप्रकाश सिंह उर्फ गोलू सिंह ने विभिन्न विकास कार्य हेतु सांसद विजय दूबे से मिलकर उनको पत्रक सौपा।

इस दौरान जिला महामंत्री सुदर्शन पाल,मण्डल अध्यक्ष विशुनपुरा राधेश्याम गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष पडरौना देहात हरिओम कुशवाहा ,जिलाध्यक्ष प्रधानसंघ संतोष मणि त्रिपाठी,रामानुज मिश्रा,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,धीरज पाठक,कुणाल राव,विनोद गिरी,बालमुकुंद दूबे,सुमन्त पाण्डेय, विकास तिवारी,पिन्टू मिश्रा,आदर्श पाण्डेय,विनोद गोविंद राव,आशुतोष पाण्डेय,राजेश गुप्ता,सूरज वर्मा,सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारि गण व कार्यकर्ता गण सहित काफी संख्या में फरियादीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking