हेतिमपुर/कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर द्वारा करीब छः माह पूर्व लगे स्ट्रीट लैंप से पालिका का वार्ड न्.6 बाबा आप्टे नगर तीर्थराज चौराहा जगमगाता था तथा रोशनी की चकाचौंद से वार्ड वासी बहुत ही प्रफुल्लित थे, लेकिन महज एक माह के बाद फिर यहाँ अंधेरा छा गया।नगरपालिका की नजर फिर कभी इसपर नहीं पड़ीl इस समस्या पर स्थानीय निवासी अभिषेक गुप्ता का कहना है कि करीब छः माह पूर्व जब यह लाइट लगा तो रात में यहां की सारी दुकानें, सड़क उजियार रहता था तथा राहगीरों को आने -जाने में कोई दिक्कत नहीं होती थी l लेकिन एक माह के अंदर ही अचानक यह लाइट जलना बंद हो गया । नगरपालिका के तरफ से भी कोई इसे देखने के लिए नहीं आया जिससे यह ऐसे ही खराब पड़ा है ।
निवासी अमित यादव का कहना है कि नगरपालिका की तरफ से लगा स्ट्रीट लैंप तथा सोलर लैंप में से कोई भी नही जलता, इससे अच्छा तो हमारा पहले गांव ही था l वार्ड वासी कहते है कि आखिर नगरपालिका में गांव सम्मिलित हो जाने से क्या फायदा मिल रहा ? स्थितियां कुछ भी नहीं बदली, बिल्कुल पहले जैसी स्थिति आज भी कायम है । नगरपालिका के विकास का सारा सिस्टम एक शो पीस बन कर रह गया है ।निवासी पीयूष गुप्ता , हरिंदर शर्मा , अमर कुशवाहा , भोलू यादव , सोनू सिंह आदि लोगो का कहना है की ऐसे बेकार पड़े लाइट तथा पोल का क्या काम जो काम ही न करता हो । इससे पहले तो अंधेरे में रहने का आदत बन गया था । अब रोशनी दिखाकर फिर अंधेरा क्यों?अब देखना है कि यहाँ उजाला कब होगा और कब छटेगा तीर्थराज का अंधेरा?
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…