News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Police/कुशीनगर: लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये मतदान जरूर करें- सचिन्द्र पटेल, एसपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 2, 2022  |  4:31 PM

843 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police/कुशीनगर: लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये मतदान जरूर करें- सचिन्द्र पटेल, एसपी WhatsApp
Responsive image
  • आप अपना मत का उपयोग अवश्य करें अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चयन मत देकर करें

कुशीनगर। लोकतंत्र के महापर्व में सम्मिलित होने के लिए अपने-अपने घरों से आप लोग निकले अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर जनपद कुशीनगर के सर्वांगीण विकास के लिए मतदान करे। मतदान आपका अधिकार है आप अपने मत को बेकार ना जाने दे मतदान जरूर करें मतदान केंद्र पर हम भी पहुंच रहे हैं आप भी पहुंचे मतदान करें।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए मीडिया के माध्यम से कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि बृहस्पतिवार को सभी मतदाता अपने मताधिकार का अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर प्रयोग जरूर करे। मतदान की ताकत हमें हमारे संविधान से मिलती है यह सभी नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सभी को मतदान जरूर करना है। हम सभी को मतदान में अपना अमूल्य योगदान मतदान करके जरूर देना होगा तभी कुशीनगर के विकास के लिए आपका पसंदीदा उम्मीदवार लोकतंत्र के मंदिर में पहुंचकर कुशीनगर जनपद के विकास कार्यों में भागीदार बन कर सर्वांगीण विकास करने में अपना योगदान दे सकेगा जिसमें आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा। लोकतंत्र की जड़े और मजबूत हो सके, इसके लिए हम सभी को घर से निकलकर मतदान जरूर करना है। हमारा एक मत लोकतंत्र को मजबूत तो बनता ही है, साथ में हम अपने पसंद के उम्मीदवार का चयन करने के साथ अपने बेहतर भविष्य निर्माण वाली सरकार का चुनाव करते है। हम सभी को खुद मतदान करना ही चाहिए साथ में दूसरे अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए इसलिए बृहस्पतिवार को सुबह पहले करें मतदान उसके बाद करें जलपान मतदान कर कुशीनगर का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना अहम योगदान दे सम्मानित मतदातागण।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking