News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दो हजार विद्यालयों में वितरित किया भारत माता का चित्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 30, 2022  |  8:55 AM

484 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दो हजार विद्यालयों में वितरित किया भारत माता का चित्र
  • आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक अगस्त को होगा सामूहिक राष्ट्रगान

कसया/कुशीनगर । आजादी के पच्चहतरवीं वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षकों के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा एक अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा।इस दौरान हजारों की संख्या में परिषदीय और माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक और छात्र भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर सामूहिक राष्टगान गाएंगे।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

फाजिलनगर ब्लाक स्थित महुअवा न्याय पंचायत के जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवालिया, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुअवा कारखाना,सेमरा महासोंन,बटलोहिया, झांकी टोला,महुआरी,पुरंदरपुर आदि स्कूलों में शिक्षकों को भारत माता का चित्र भेंट करते हुए शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि संघटन पूरे प्रदेश में एक अगस्त को करीब एक लाख परिषदीय तथा माध्यमिक विद्यालयों में एक साथ भारत माता व माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर राष्ट्रगान का आयोजन करेगा। संघटन के कुशीनगर जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ला ने कार्यक्रम की और जानकारी देते हुए बताया कि पूरा देश और प्रदेश आजादी की पच्चहतरबी वर्षगांठ मना रहा है।इसमें संघटन भी पूरे मनोयोग से खड़ा है। एक अगस्त को विद्यालयों में शिक्षक किसी स्वतंत्रता सेनानी,उनके आश्रित,सेना के जवान या उनके परिवार के सदस्य या गांव के वरिष्ठ नागरिक को शिक्षक कार्यक्रम में आमंत्रित करेंगे।इसके लिए सहायक शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर एसपी त्रिपाठी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा से इजाजत ले ली गयी है।

इस दौरान सफाउद्दीन अंसारी,रामकुंवर प्रसाद,सुनील त्रिपाठी,प्रियंका यादव,रामराज,कुसुम द्विवेदी,रेणु गुप्ता,आशा प्रसाद,रूपरेखा सिंह,जयललिता प्रसाद,संदीप सिंह,साक्षी सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking