News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 7, 2021  |  5:18 PM

824 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी WhatsApp

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । शनिवार को स्थानीय तहसील के सभागार में जिलाधिकारी एस आर लिंगम के अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमे 97मामले आए मौके पर 12का हुआ निस्तारण।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

समाधान दिवस में छोटी गंडक नदी के अथरहां घाट पर हो रहे अवैध बालू खनन का मामला छाया रहा। सिकटिया के प्रधान यमुनासागर सिंह, अथरहां निवासी बैरिस्टर शुक्ल, मुड़िला हरपुर निवासी रामध्यान ने बालू खनन पर रोक लगाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पट्टन निवासी दिव्यांग डगरू चौहान की शिकायत थी कि तीन बार दुकान में चोरी होने के बाद भी पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही। समाधान दिवस में कुल 97 मामले आये, जिसमें 12 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। आये मामलों में राजस्व के 41, पुलिस के 15, विकास 2, समाज कल्याण 1, स्वास्थ्य विभाग 1 व अन्य 37 मामले शामिल रहे। नगर निवासी व शिक्षक सुधीर उपाध्याय ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि नगर पालिका हाटा ने नेशनल हाइवे के किनारे लगभग 90 लाख रूपये की लागत से नाली का निर्माण कराया है। जो बनने के कुछ दिन बाद ही भरभरा कर गिर गई। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत कर्ता एक शिक्षक हैं। बिना अवकाश लिए समाधान दिवस में आने के आरोप में शिकायत कर्ता शिक्षक को ही निलंबित करने का निर्देश जिलाधिकारी ने बीएसए को दे दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी, सीएमआे डा. सुरेश पटारिया, परियोजना निदेशक वेद प्रकाश, सीआे कसया पियुष कांत राय, जिला कृषि अधिकारी प्यारे लाल, जिलासेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वीएल आनन्द, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, जिला समाजकल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा, अधिशासी अभियंता जलनिगम प्रमोद कुमार गौतम, कोतवाल संजय सिंह, जयप्रकाश पाठक, राजेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking