News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नवागत जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने किया कार्यभार ग्रहण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 15, 2024  |  7:15 PM

166 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नवागत जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने किया कार्यभार ग्रहण WhatsApp

कुशीनगर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने रविवार की शाम कोषागार कार्यालय के डबल लॉकर कक्ष में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।जनपद आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दी गई। तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी द्वारा बुके देकर स्वागत भी किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की नीतियों को धरातल पर लाकर क्रियान्वयन करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं से लाभार्थियों को शत-प्रतिशत आच्छादित करना प्राथमिकता होगी। शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य के संदर्भ में शासन के नियम को सुनिश्चित किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत दिए जाने का कार्य किया जाएगा। प्रार्थना पत्रों का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण तरीके से किया जायेगा।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत जिलाधिकारी के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक भी की गई। बता दें कि कुशीनगर के नवागत जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज जिलाधिकारी आजमगढ़ के पद से स्थानांतरित होकर कुशीनगर आए हैं। 2013 में आईएएस काडर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी कुशीनगर वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा,वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, उप जिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह,एसडीएम तमकुही राज विकास चंद्र, एसडीएम कसया परितोष मिश्रा, एसडीएम हाटा प्रभाकर सिंह , तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के द्वारा नवागत जिलाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking